{"_id":"5d0672438ebc3e578a54a038","slug":"notice-sent-to-hospitals-and-officers-in-kidney-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: पीएसआरआई और फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टराें और अधिकारियों को भेजा गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: पीएसआरआई और फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टराें और अधिकारियों को भेजा गया नोटिस
Sun, 16 Jun 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
किडनी कांड में अस्पतालों और अधिकारियों को नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
किडनी कांड के विवेचक इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि पीएसआरआई और फोर्टिस हॉस्पिटल के करीब एक दर्जन लोगों को नोटिस भेजा गया है। इसमें दोनों हॉस्पिटल के अधिकारी और डॉक्टर भी शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ की जाएगी।
नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तय समय में बयान दर्ज न कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर एसआईटी की टीम ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले में कुल 14 आरोप जेल भेजे जा चुके हैं।
आसिम सिकदर, अरविंद, केतन कौशिक, संजय पाल, संजय पांडेय फरार हैं। एसआईटी उनकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ, दिल्ली, फैजाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ में दबिश देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
पीएसआरआई हॉस्पिटल के डॉ. दीपक शुक्ला की जमानत अर्जी पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके पहले सुनवाई के लिए 13 तारीख नियत थी लेकिन कोर्ट में हड़ताल के चलते सुनवाई आगे बढ़ा दी गई थी। वहीं जेल भेजी गई फोर्टिस हॉस्पिटल की सोनिका डबास की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी।