फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice issued to 505 council schools with low student numbers

Kanpur News: कम छात्र संख्या वाले 505 परिषदीय विद्यालयों को नोटिस जारी

Fri, 27 Jun 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 505 council schools with low student numbers
इटावा। पिछले साल की तुलना में इस बार जिले के कई विद्यालयों में छात्र संख्या में कमी देखने को मिली है। इस पर बीएसए की ओर से 505 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए की ओर से पिछले सत्र की तुलना में वर्तमान सत्र में जिन स्कूलों में 10 या 10 से अधिक छात्रों की कमी हुई है उन्हें नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1484 विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इनमें उच्च प्राथमिक, प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय शामिल है। शासन की ओर से इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के मकसद से एमडीएम सहित कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ने के बजाए घटती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग की ओर से दिन प्रतिदिन नए-नए फरमान जारी हो रहे है। इसी क्रम में अब बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 10 या इससे कम है, तो इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। जिले में ऐसे 505 विद्यालय चिंहित किए गए हैं। नोटिस के जवाब के बाद इन पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। इस स्पष्टीकरण का उत्तर तीन दिन में देने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है यह स्पष्टीकरण बीईओ के माध्यम से भिजवाए। स्पष्टीकरण प्राप्त न होने या स्पष्टीकरण के असंतोष जनक पाए जाने की दशा में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed