फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice issued on illegal construction of Dawat-e-Islami, ownership documents and maps to be given in 15 days

Kanpur News: दावत-ए-इस्लामी के अवैध निर्माण पर नोटिस जारी, 15 दिनों में देने होंगे स्वामित्व के दस्तावेज और नक्शा

Fri, 15 Jul 2022 05:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Jul 2022 05:29 AM IST
सार

कर्नलगंज में बने दावत-ए-इस्लामी के कार्यालय की पड़ताल केडीए ने शुरू कर दी है। केडीए ने अवैध निर्माण पर नोटिस जारी कर दिया है। संस्था को 15 दिनों में स्वामित्व के दस्तावेज और नक्शा दिखाना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Notice issued on illegal construction of Dawat-e-Islami, ownership documents and maps to be given in 15 days
नगर निगम के दो स्कूलों की जमीन पर खड़ी की गई पांच मंजिला बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर विकास प्राधिकरण, केडीए ने गुरुवार को छोटे मियां का हाता में नवनिर्मित दावत-ए-इस्लामी के पांच मंजिला निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया है। निर्माण अवैध बताया जा रहा है। कर्नलगंज क्षेत्र में स्थित गम्मू खां का हाता में इसी साल पांच मंजिला इमारत बनाई गई थी। जोधपुर में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपी दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े थे। संगठन का इसी पांच मंजिला अवैध इमारत में सेंटर खुला हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ले वालों ने कर्नलगंज पुलिस से अवैध निर्माण की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि नगर निगम के पूर्व में संचालित होते रहे प्राइमरी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर यह निर्माण कराया गया है। कर्नलगंज के एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने नगर निगम, केडीए और बीएसए को इस मामले की जांच की संस्तुति की थी। नगर निगम की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ था कि यह जमीन नगर निगम की नहीं है। 

विज्ञापन

उधर, केडीए के विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इस इमारत में काबिज लोगों से इसके स्वामित्व, नक्शे आदि की जानकारी 15 दिन में मांगी गई है। नोटिस के जवाब में दाखिल होने वाले दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। यदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, तब भी नियमानुसार जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि दो दिन पहले ही केडीए अफसरों ने छोटे मियां का हाता में बनी दावत-ए-इस्लामी की पांच मंजिला इमारत की जांच की थी। उन्होंने दावत-ए-इस्लामी के सेंटर में मौजूद लोगों से बिल्डिंग का नक्शा मांगा, तो वह नहीं दिखा सके। मौके पर काबिज लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने एक-दो दिन में नक्शा नहीं दिया, तो नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण सील करने से लेकर ध्वस्तीकरण तक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed