{"_id":"584c2f934f1c1b104f44b50a","slug":"note-ban-effect-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर गांवों में ज्यादा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का असर गांवों में ज्यादा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 08:39 AM IST
सार
कहीं नगदी तो कहीं छोटे रुपये का संकट
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में नोटबंदी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। छानी गांव मेें इलाहाबाद बैंक संचालित है। लेकिन यहां से भी लोगों को पर्याप्त नगदी नहीं मिल पा रही है। अगर बैंक दो हजार का नोट दे देती है तो उसके खुल्ले के लिए दौड़भाग करनी पड़ती है। लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने को लेकर परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी तीमारदारों को हो रही है। दुकानदार भी नया माल नहीं ला पा रहे हैं।
नातिन की फीस नहीं जमा कर पा रहे
कल्ला गांव निवासी मुन्नीलाल प्रजापति भी बैंक के इर्दगिर्द घूमते मिले। पूछने पर बताया कि भइया दो हजार के नोट का फुटकर नहीं मिल रहा है। वह पूरी बाजार घूम आया है। खुल्ले रुपये न होने से राशन तक नहीं खरीद सका है। उसे नातिनों की स्कूल की फीस भी जमा करनी है।
आपरेशन को चाहिए 50 हजार
छानी इंटर कालेज के अध्यापक संजय वर्मा भी नोटबंदी से परेशान दिखे। कहने लगे पत्नी को पथरी है। आपरेशन कराना है। 50 हजार रुपयेे चाहिए। बैंक से नगदी नहीं मिल रही है। दर्द के कारण पत्नी बेचैन है। बैंक कर्मियों ने डीडी बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन
मां का नहीं करा पा रहा इलाज
गांव के अंदर शंकर जी के मंदिर पर बैठा बल्लू प्रजापति किसी उधेड़ बुन में दिखा। टोकने पर बोला कि नोटबंदी से बुआई लेट हो रही है। बीमार मां का भी इलाज कराना है। बैंक से सिर्फ दो हजार रुपये मिलते हैं। घर में सामान खत्म हो गया है। मांग कर गुजारा कर रहा है।
दुकान के लिए माल भी नहीं ला पाया
गांव की मेन मार्केट में रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार सादिक सन्नाटे में बैठे मिले। सर्दी की बात छेड़ने पर बोले कि नोटबंदी से अबकी वह गर्म कपड़े भी नहीं ला पाए हैं। बैंक से हफ्ते में एक बार सिर्फ दो हजार रुपये मिल रहे हैं। व्यापार भी घटकर 30 फीसदी रह गया है।