फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Central PhD MEMU will not

सेंट्रल नहीं आएंगी मेमू

Thu, 31 Mar 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Central PhD MEMU will not
मेमू

विज्ञापन
कानपुर। कानपुर-लखनऊ रूट पर गंगा पुल पर ट्रैक की मरम्मत के चलते मेमू को लखनऊ और शुक्लागंज के बीच ही चलाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली और फर्रुखाबाद की ओर से सेंट्रल तक आने वाली ट्रेनों को अनवरगंज और पनकी स्टेशन पर ही रोका जाएगा। मरम्मत के चलते सिंगल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन होने से करीब 170 ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेल प्रशासन नौ अप्रैल से मेगा ब्लाक लेने की योजना बना रहा है।
रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के         मुताबिक करीब 35 दिन का ब्लॉक लेने की तैयारी है। सेंट्रल पर ज्यादा लोड न पड़े इसलिए ट्रेनों को अनवरगंज और पनकी में रोकने की योजना है। उधर मेमू को भी सेंट्रल तक न लाकर शुक्लागंज तक ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जोनल विवाद में अटका था काम
सूत्रों के मुताबिक गंगा पर बने ट्रैक की मरम्मत का काम बहुत पहले ही शुरू        होना था लेकिन स्टेशनों के अलग-अलग जोन विवाद के चलते काम नहीं हो पा रहा था। एक अप्रैल से अनवरगंज स्टेशन पूर्वोत्तर के लखनऊ मंडल से उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में आ जाएगा। इसी के चलते शुक्लागंज स्टेशन के उत्तर रेलवे और एनसीआर रेलवे के बीच सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अनवरगंज स्टेशन के प्रशासन ने सेंट्रल की ट्रेनों को अनवरगंज में रोके जाने पर असहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed