{"_id":"611183728ebc3e7b875217e4","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-the-accused-of-behmai-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेहमई कांड के आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेहमई कांड के आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
Tue, 10 Aug 2021 01:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:08 AM IST
सार
बेहमई कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। सोमवार को कोर्ट में दो आरोपी भीखा व पोसा हाजिर हुए।
विज्ञापन
बेहमई कांड फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट में सोमवार को बेहमई कांड की सुनवाई हुई। इसमें एक आरोपी लगातार गैर हाजिर चल रहा है। इससे नाराज कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
अब मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होगी। बेहमई कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। सोमवार को कोर्ट में दो आरोपी भीखा व पोसा हाजिर हुए। वहीं तीसरा आरोपी श्यामबाबू इस बार भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।
इसके पहले चार अगस्त को उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था लेकिन वह इसके बावजूद नहीं आया। इससे नाराज कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि एक आरोपी का गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब सुनवाई के लिए 17 अगस्त तिथि तय की गई है।