{"_id":"64330b9db0e208aed301e353","slug":"nomination-will-be-done-in-municipal-corporation-preparations-started-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: अधिसूचना जारी, नगर निगम में होगा नामांकन, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: अधिसूचना जारी, नगर निगम में होगा नामांकन, तैयारियां शुरू
Mon, 10 Apr 2023 08:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के लिए रविवार को अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम में नामांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं। महापौर पद के लिए नामांकन के लिए नगर निगम मुख्यालय में गोल बिल्डिंग में स्थित पार्षद कक्ष में नामांकन कक्ष बनाने और मुख्यालय की बिल्डिंग में सभी 110 पार्षद पदों के दावेदारों के लिए नामांकन कक्ष बनाने की योजना है। जिला निर्वाचन अधिकारी की मुहर लगते ही नामांकन कक्षों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार महापौर पद के लिए नामांकन कक्ष संख्या सात में होगा। इसी तरह पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 1 से 5 तक कक्ष संख्या 33 , वार्ड संख्या 6 से 10 तक कक्ष संख्या 35, वार्ड संख्या 11 से 15 तक कक्ष संख्या 36, वार्ड संख्या 16 से 20 तक कक्ष संख्या 37, वार्ड संख्या 21 से 25 तक कक्ष संख्या 38, वार्ड संख्या 26 से 30 तक कक्ष संख्या 39, वार्ड संख्या 31 से 35 तक कक्ष संख्या 40, वार्ड संख्या 36 से 46 तक कक्ष संख्या 42, वार्ड संख्या 41 से 45 तक कक्ष संख्या 44, वार्ड संख्या 46 से 50 तक कक्ष संख्या 45, वार्ड संख्या 51 से 55 तक कक्ष संख्या 46, वार्ड संख्या 56 से 60 तक कक्ष संख्या 47, वार्ड संख्या 61 से 65 तक कक्ष संख्या 49, वार्ड संख्या 66 से 70 तक कक्ष संख्या 50, वार्ड संख्या 71 से 75 तक कक्ष संख्या 51, वार्ड संख्या 76 से 80 तक कक्ष संख्या 52-ए, वार्ड संख्या 81 से 85 तक कक्ष संख्या 52-बी, वार्ड संख्या 86 से 90 तक कक्ष संख्या 53, वार्ड संख्या 91 से 95 तक कक्ष संख्या 55, वार्ड संख्या 96 से 100 तक कक्ष संख्या 56, वार्ड संख्या 101 से 105 तक कक्ष संख्या 62, वार्ड संख्या 106 से 110 तक कक्ष संख्या 67 में नामांकन होगा। इसी तरह नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के लिए कक्ष संख्या 4 और वार्ड संख्या 1 से 10 तक कक्ष संख्या 5 में नामांकन होगा।
विज्ञापन