फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'No place for violence in a religion'

‘किसी धर्म में हिंसा का स्थान नहीं’

Fri, 08 Jan 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
'No place for violence in a religion'
शांति और सद्भाव की आशा यात्रा के शहर पहुंचते ही पुरवामीर से सरसौल तक आठ किमी मानव शृंखला बनाए खड़े बच्चों ने फूल बरसाते हुए भारत माता की जय का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन


आशा यात्रा लेकर चल रहे आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक श्री एम ने पुरवामीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। सभी धर्मों का सार शांति है।
विज्ञापन


कन्या कुमारी से कश्मीर तक के लिए निकली आशा यात्रा गुरुवार को सुबह 10 बजे कानपुर नगर की सीमा पुरवामीर पहुंची। वहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में श्री एम ने अपनी बात सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक के साथ शुरू की तो भारत माता की जय के नारे लगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री एम ने कहा कि भारत की संस्कृति में शांति का पौधा विद्यमान है जो समय-समय पर शांति का संदेश देता रहता है। आशा यात्रा 12 जनवरी 2015 को कन्या कुमारी से शुरू हुई थी। अभी तक विभिन्न प्रांतों में पांच हजार किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है। मई में कश्मीर पहुंचकर लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ यह संपन्न होगी।

इस यात्रा का उद्देश्य सभी को जोड़ना है। भारत एक गुलशन है। इसमें सभी तरह के फूल हैं। जब ये फूल महकेंगे तभी वातावरण में खुशबू बहेगी। श्री एम के साथ चल रहे कर्नाटक के पूर्व डीजीपी अजय कुमार ने कहा कि यह यात्रा सभी धर्मों के बीच भाईचारा बनाए रखने का संदेश दे रही है।


इसके पहले जिलाधिकारी कौशलराज, एसएसपी शलभ माथुर, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह, सीएमओ आरपी यादव, आईटीबीपी के सूबेदार मेजर शिव प्रकाश साहू, अमरजीत सिंह पम्मी समेत अन्य अफसरों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा ने रूमा में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed