{"_id":"f0a41a0ea363d0477e62e09e2f2f4257","slug":"no-high-alert-only-formalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई नहीं, हवा-हवाई अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई नहीं, हवा-हवाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में आतंकी हमला और दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में बम धमाके की धमकी के मद्देनजर रविवार को सेंट्रल स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान में बस औपचारिकता ही निभाई गई।
जीआरपी और आरपीएफ की मुस्तैदी का यह हाल है कि पांच मिनट में ही स्वर्ण शताब्दी की चेकिंग पूरी हो गई। शताब्दी में एक सीट पर लावारिस बैग मिला लेकिन सिपाहियों ने उसे वहीं छोड़ दिया। दिल्ली से लखनऊ की तरफ जाने वाली अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह खानापूरी की गई।
मुंबई एटीएस को शनिवार को एक ईमेल मिला था, जिसमें 72 घंटे के भीतर दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को दिल्ली से कानपुर तक के सभी स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को गाजियाबाद और टूंडला स्टेशन पर चेक किया गया। इस वजह से सुबह 11:20 बजे सेंट्रल स्टेशन आने वाली स्वर्ण शताब्दी दोपहर 2:10 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर आई। यहां महज पांच मिनट में पूरी ट्रेन को चेक कर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस समेत दिल्ली से कानपुर आने वाली कई ट्रेनों की चेकिंग की गई।