{"_id":"5d298ba98ebc3e6d10747cd5","slug":"no-electricity-from-ten-days-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दस दिन से बिजली न आने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, दही चौकी पुरवा मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दस दिन से बिजली न आने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, दही चौकी पुरवा मार्ग किया जाम
Sat, 13 Jul 2019 01:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में दस दिन से बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग जाम कर दिया। बिछिया विकासखंड के पड़री खुर्द और पड़री कला गांव में पिछले 10 दिन से बिजली नहीं आ रही है। लगातार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शानिवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुरवा दही चौकी मार्ग जाम कर दिया। 1 घंटे तक जाम लगने से करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। ग्रामीण बिना अधिकारियों के मौके पर आए जाम खोलने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने पावर हाउस के कर्मचारियों को भी वहीं रोक रखा है।