फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No dental surgeon at Pukhrayan CHC for two and a half months, patients upset

Kanpur News: पुखरायां सीएचसी में ढाई माह से डेंटल सर्जन नहीं, मरीज परेशान

Fri, 21 Nov 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
No dental surgeon at Pukhrayan CHC for two and a half months, patients upset
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां में तैनात डेंटल सर्जन ढाई माह से बीमारी का पत्र भेजकर नहीं आ रहे हैं। इसके कारण दांतों के मरीजों को भटकना पड़ रहा है। इलाज के लिए निजी चिकित्सकों से महंगा इलाज कराना मरीजाें की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

पुखरायां सीएचसी में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार की तैनाती है। उनके न आने से अस्पताल की ओपीडी में बने उनके कक्ष में ताला तटक रहा है। यहां प्रतिदिनि 200 के करीब मरीज आते हैं। इनमें 15-20 मरीज दांत रोग से पीड़ित होकर भी पहुंचते हैं। उमरिया के संतोष कुमार, मूसानगर के गोवर्धन, फहीम, भोगनीपुर के नटवरलाल, लोकेंद्र सिंह, लाजवंती, पुखरायां के विनम्र कुमार ने बताया कि दांत में दर्द की समस्या होने पर गुरुवार को वह सभी दिखाने के लिए आए थे। कुछ को कई दिनों से परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

सीएचसी आने पर दंत चिकित्सक के कक्ष में ताला लटका मिला। जानकारी करने पर पता चला कि डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। कुछ देर रुकने के बाद कुछ मरीज बिना इलाज के घर लौट गए। कुछ अन्य चिकित्सकों से परामर्श लेने के बाद घर चले गए। मरीजों ने बताया कि सीएचसी से सुविधा न मिलने पर उन्हें मजबूरन अधिक फीस देकर निजी चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि डेंटल सर्जन डॉ. रितेश कुमार ढाई माह से नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बीमार होने का प्रार्थना पत्र भिजवाया है। मेडिकल की समयावधि नहीं होती है। अन्य कोई सूचना आए तब जानकारी हो। दूसरे चिकित्सक के नहीं होने पर डेंटल सर्जन कक्ष में ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed