फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No antigen test facility in any government hospital in Kanpur

कानपुर: डेंगू ही है, यह जानने में लग रहे सात दिन, किसी सरकारी अस्पताल में नहीं एंटीजन जांच की सुविधा

Wed, 28 Aug 2019 05:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
No antigen test facility in any government hospital in Kanpur
कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हैलट में डेंगू एंटीजन की जांच न होने से डॉक्टरों को रोग की पुष्टि करने में सात दिन लग जा रहे हैं। इस दौरान लक्षणों के आधार पर ही इलाज होता है। डेंगू के अलावा दूसरे वायरल संक्रमण में भी खून में प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगते हैं।
विज्ञापन


जब तक डेंगू की पुष्टि नहीं होती तब तक डॉक्टर प्लेटलेट्स नहीं चढ़वा रहे। जांच में देरी से मरीज की जान को खतरा भी हो सकता है। सरकारी अस्पतालों में सिर्फ हैलट में ही डेंगू एंटी बॉडीज की जांच की सुविधा है।
विज्ञापन


डेंगू की पुष्टि के लिए दो जांच की जाती हैं। एक जांच एंटीजन की होती है और दूसरी एंटी बॉडीज बनने की। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू संक्रमण के बाद शरीर में एंटी बॉडीज बनने में सात दिन लग जाते हैं। इसी बीच ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर सटीक इलाज के लिए एंटीजन की जांच होनी चाहिए। हैलट में इस वक्त एंटीजन की जांच बंद है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन एवं आईसीयू प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह का कहना है कि एंटीजन जांच न होने से बहुत से डेंगू पॉजिटिव रोगी निगेटिव आ जाते हैं। उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुन्ना लाल ने बताया कि किट आ गई है। कुछ व्यवस्था न हो पाने से जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed