फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nizamuddin Markaz, eight foreign jamati arrested, jailed

Coronavirus in kanpur: निजामुद्दीन मरकज में शामिल आठ विदेशी जमाती गिरफ्तार, जेल गए

Wed, 29 Apr 2020 09:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Apr 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Nizamuddin Markaz, eight foreign jamati arrested, jailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद कानपुर में पकड़े गए आठ विदेशी तब्लीगी जमातियों को बाबूपुरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में भेज दिया। कोरोना संक्रमित जमातियों के स्वस्थ होने और क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी जमातियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन


पूरे देश में जब तब्लीगी जमातियों के छिपे होने की सूचना मिली थी तो शहर पुलिस ने भी उनकी तलाश शुरू की थी। एक अप्रैल को बाबूपुरवा स्थित सुफ्फा मस्जिद से आठ विदेशी तब्लीगी जमाती पकड़े गए थे। इसमें चार अफगानी, तीन ईरानी और एक यूके का जमाती शामिल था।
विज्ञापन


पुलिस ने इन सभी को मेडिकल टीम की मदद से क्वारंटीन कराया था। इन सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम, महामारी अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच में छह जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के बाद ये सभी स्वस्थ हो गए। मंगलवार को इन सभी का क्वारंटीन का समय पूरा हो गया। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को चौबेपुर में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है। अस्थायी जेल में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और मेडिकल टीम भी मौजूद है जो इनके स्वास्थ्य पर भी नजर रखेगी। किसी तरह की दिक्कत होने पर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएगी।


शासन को दी जानकारी, भेजेंगे रिपोर्ट
पुलिस अफसरों ने जमातियों की गिरफ्तारी और जेल भेजने के पूरे मामले की जानकारी शासन को दे दी है। जल्द ही इसकी एक रिपोर्ट भी बनाकर शासन को भेजी जाएगी। आरोपियों के पासपोर्ट पहले से ही जब्त किये जा चुके हैं और वीजा कैंसिल हो चुके हैं। शासन इसकी जानकारी गृह मंत्रालय से भी साझा करेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed