फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा की 'डिनर पार्टी छोड़' बीजेपी के साथ 'चाय की सियासी चुस्की' लेने पहुंचा ये विधायक

Fri, 23 Mar 2018 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
nitin agarwal in bjp meeting
नितिन अग्रवाल

राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है। बुधवार को समाजवादी पार्टी की डिनर पार्टी चर्चा का कारण बन गई। हाल ही में समाजवादी पार्टी को छोड़ भगवाधारी हुए नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने डिनर का हिस्सा न होकर बीजेपी की चाय पार्टी की चुस्कियां लेने पहुंच गए।



 
nitin agarwal in bjp meeting
नितिन अग्रवाल
बीजेपी की बैठक में समाजवादी पार्टी के हरदोई सदर से विधायक नितिन अग्रवाल की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। हाल ही में नरेश अग्रवाल ने ऐलान किया था कि नितिन अग्रवाल राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालेंगे। 23 मार्च को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें से 8 सीटें बीजेपी आसानी से जीत रही है।
 
nitin agarwal in bjp meeting
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव
उधर उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनैतिक घराने में राज्यसभा सीटाें पर हाेने वाले मतदान से ठीक पहले कलह के बादल छटने लगे हैं। अखिलेश ने मतदान से ठीक पहले अपने अावास पर डिनर पार्टी का अायाेजन किया जिसमें चाचा शिवपाल भी अखिलेश यादव के साथ मुस्कुराते हुए नजर अाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
nitin agarwal in bjp meeting
शिवपाल यादव
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव का अपना कद है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। शिवपाल यादव के एक्टिव होते ही बीजेपी के 9वें उम्मीदवार की जीत के सपने को ग्रहण लग गया है।



 
विज्ञापन
nitin agarwal in bjp meeting
नितिन अग्रवाल
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का ऐलान कर चुके निषाद पार्टी के इकलौते विधायक विजय मिश्रा शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए। सूत्राें की मानें ताे बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को जिताने की कमान विपक्ष की ओर से अब शिवपाल यादव के हाथ में आ गई है। देश के सबसे बड़े सूबे की सभी पार्टियां अपना-अपना किला बचाने में जुटी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed