फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Night temperatures will fall in the coming days, increasing cold.

Kanpur News: आने वाले दिनों में गिरेगा रात का पारा, बढ़ेगी ठंड

Tue, 30 Dec 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Night temperatures will fall in the coming days, increasing cold.
कानपुर। कई दिनों बाद सोमवार को दोपहर में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से शीतलहर का असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर को दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड में कोई खास कमी नहीं आएगी। नए साल के पहले दिन उत्तर भारत और कानपुर मंडल के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में दिन की अपेक्षा रात का पारा तेजी से गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का तापमान दो डिग्री बढ़कर 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। वहीं रात का पारा एक डिग्री गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शाम के समय दृश्यता शून्य और शीत दिवस जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में दिन में ऊंचाई वाले बादल रह सकते हैं, जिससे धूप तेज नहीं होगी। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर भी रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed