फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NHAI's anti-enccroachment drive continued for the second day as well.

Kanpur News: दूसरे दिन भी चला एनएचएआई का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
NHAI's anti-enccroachment drive continued for the second day as well.
डेरापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंगीसापुर कस्बे में शनिवार को दूसरे दिन भी एनएचएआई की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सर्विस लेन को खाली कराया। मार्ग में टिनशेड, लकड़ी के खोखे और टट्टर समेत अन्य अस्थायी निर्माण हटवाए गए। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एनएचएआई के टोल प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि मुंगीसापुर में राजमार्ग के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए कराया गया है। पिछले कुछ समय से स्थानीय दुकानदारों ने सर्विस लेन पर टिन, लकड़ी के खोखे और टट्टर रखकर कब्जा कर लिया था। इससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, इससे जाम की स्थिति बनने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

बताया कि अभियान शुरू करने से पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, जबकि बाकी बचे अवैध निर्माण को एनएचएआई की टीम ने हटवाया। स्पष्ट किया कि शेष बचे अतिक्रमण को भी जल्द ही पूरी तरह साफ कराया जाएगा और भविष्य में दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed