फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NGT summons report from Pollution Control Board

Kanpur News: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तलब की रिपोर्ट

Sat, 07 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
NGT summons report from Pollution Control Board
भरुआ सुमेरपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कस्बे से बहने वाली गायत्री गंगा के पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तलब की है। एनजीटी के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नदी के पानी के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे ने गायत्री गंगा में अतिक्रमण और प्रदूषण को लेकर एनजीटी में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा था। गत चार फरवरी को एनजीटी के सदस्य हरीश कुमार महावर और डॉ. कीर्ति वर्मा ने गायत्री गंगा का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बांदा से जल प्रदूषण की रिपोर्ट मांगी। एनजीटी के आदेश पर गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक रामनरेश ने गायत्री गंगा के पानी के नमूने लिए। क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमलवंशी ने बताया कि नमूनों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही एनजीटी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed