फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा देने पहुंची शहीद प्रदीप की बेटी सुप्रिया, प्रिंसिपल से लिपटकर खूब रोई

Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
news related to pulwama terror attack, martyr pradeep
डेमो पिक
मैम, देखिए क्या हो गया...पापा चले गए। यह कहते हुए कन्नौज के शहीद प्रदीप सिंह की बेटी सुप्रिया अपनी प्रिंसिपल उर्वशी बाजपेयी से लिपटकर रो पड़ी। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेेशन सेंटर अवधपुरी में पढ़ने वाली सुप्रिया की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई थीं। हालत खराब होने के कारण सुप्रिया पेपर नहीं दे पाई। 
news related to pulwama terror attack, martyr pradeep
डेमो पिक
सोमवार से कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। सोमवार को सामान्य ज्ञान का पेपर था। मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। स्कूल के लास्ट पीरियड में ही पेपर होना था।
news related to pulwama terror attack, martyr pradeep
डेमो पिक
पेपर देने पहुंची सुप्रिया की हालत ठीक नहीं थी। स्कूल में प्रिंसिपल को देखते ही सुप्रिया खुद पर काबू नहीं कर पाई और मैम से लिपट कर रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
news related to pulwama terror attack, martyr pradeep
डेमो पिक
उर्वशी कहतीं हैं कि सुप्रिया केवल अपने पापा के नाम की रट लगा रही थी। वह इस हालत में नहीं थी कि पेपर दे पाए। इस कारण उसे घर भिजवा दिया। उसकी परीक्षा बाद में ले ली जाएगी। 
विज्ञापन
news related to pulwama terror attack, martyr pradeep
डेमो पिक
छुट्टियों मेें स्कूल आए थे प्रदीप 
प्रिंसिपल उर्वशी कहती हैं कि प्रदीप जब छुट्टियों में घर आए थे तो बेटी की पढ़ाई की खोज खबर लेने के लिए स्कूल भी आए थे। बेटी की पढ़ाई के बारे में पूछा और कहा कि मैडम मैं तो बाहर ही रहता हूं, मेरी बेटी का भविष्य आपके हाथ में ही है। इसे बेहतर इंसान बना दीजिएगा। उर्वशी कहती हैं कि बेटी की पढ़ाई के लिए वह काफी चिंतित थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed