फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस इस बात पर पत्नी को कुल्हाड़ी से दर्दनाक मौत दे फांसी पर झूल गया पति, घर में मच गया कोहराम

Wed, 20 Feb 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
husband killed his wife with axe and suicide himself
रामभजन की रोती मां जमुना देवी व अन्य महिलाएं।

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तबलदार में मंगलवार को युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने पुत्र के खिलाफ पत्नी की हत्या और खुद फांसी लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।








 

husband killed his wife with axe and suicide himself
रामभजन का बेटा रिषभ।
ग्राम पंचायत मदनपुर के मजरा नगला तबलदार निवासी उजवीर सिंह यादव का तीस वर्षीय इकलौता बेटा रामभजन यादव मंगलवार सुबह अपने घर पर था। उसकी पत्नी सुमन (28) खोया बना रही थी। उसने अपने चार वर्षीय बेटे रिषभ को गांव में ट्यूशन पढ़ने भेज दिया था। रामभजन के पिता उजवीर व मां जमुना देवी खेत पर आलू खोदने चले गए।

 
husband killed his wife with axe and suicide himself
डेमो
करीब दस बजे के बाद उजवरी व जमुना देवी घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उजवीर के कई आवाजें लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसी नरेंद्र सिंह के 11 वर्षीय बेटे अमित को दीवार फंदाकर घर में उतार दिया। उसने अंदर जाकर दरवाजे की कुंडी खोली। तब उजवीर व जमुना देवी अंदर पहुंचे तो सुमन का शव बरामदे में पड़ा था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। नाक से भी खून बह रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed his wife with axe and suicide himself
डेमो
कमरे में रामभजन का शव रस्सी के फंदे से लटका था। यह देख जमुना देवी तो गश खाकर गिर पड़ीं। उजवीर के चीख पुकार मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह व कोतवाल दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। सुमन के शव के पास ही कुल्हाड़ी पड़ी थी।

 
विज्ञापन
husband killed his wife with axe and suicide himself
रामभजन का फाइल फोटो एवं गुमसुम बैठा पिता उजवीर
उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने खून आदि के नमूने लिए। उजवीर ने बेटे रामभजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि किसी बात पर विवाद होने पर रामभजन ने पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि रामभजन ने किसी बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed