{"_id":"5b8ba36642c792463b3b6dc7","slug":"news-related-to-money-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉलर-रुपये की लड़ाई में सोना निखरेगा, कीमतों में हो सकता इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉलर-रुपये की लड़ाई में सोना निखरेगा, कीमतों में हो सकता इजाफा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:27 PM IST
सार
- फेस्टिवल सीजन भी चढ़ाएगा भाव
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की खरीदारी के लिए सही वक्त की तलाश में बैठे हैं तो अब खरीद डालिए। आने वाले दिनों में सोने के भाव में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है, बल्कि तेजी ही आनी है। रुपये की गिरावट का असर इस पर दिखेगा।
डेमो पिक
दरअसल मुद्रा बाजार का कयास है कि रुपये में गिरावट अभी एक महीने और जारी रहेगी। इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर सोना और चढ़ेगा। रुपये की कीमत घटने के साथ ही स्वाभाविक रूप से सोने का आयात महंगा होगा। इसके बाद नवरात्र से लगातार तीन महीने तक त्योहारी सीजन और सहालग रहेगी। मांग बढ़ने से सोने की कीमत में और इजाफा होगा।
डेमो पिक
माना जा रहा है कि धनतेरस तक सोने के भाव में एक हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सराफा बाजार का रुख बताता है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही सोने के भाव में तेजी आने लगी है। बीते 10 दिन में सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। सोने में तेजी का यह असर रुपये में लगातार जारी गिरावट की वजह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
चार महीने बाद अच्छा रिटर्न
सराफा बाजार के जानकारों का मानना है कि सोना खरीदने का यह सही वक्त है। इसमें निवेश करने वालों को चार महीने बाद अच्छा रिटर्न मिल सकता है। गुरुवार को सोने का भाव 31250 रुपये रहा, जबकि 20 अगस्त के आसपास यह 30,200 से 30,500 रुपये के बीच था। त्योहारी सीजन में यह 32,000 रुपये के पार पहुंच सकता है।
एक्सपर्ट कमेंट
सराफा कारोबारी रितेश कपूर बताते हैं कि सोने के भाव में तेजी तो है लेकिन यह बहुत अधिक प्रभावित करने वाली नहीं है। कीमत में मामूली उतार चढ़ाव होने की वजह से ग्राहक और दुकानदार दोनों के लिए सोना खरीदने का बेहतर समय है। यह स्थिति नवरात्र से पहले तक जारी रह सकती है। इसके बाद त्योहारी सीजन की शुरुआत की वजह से भाव में उछाल शुरू होगा।