फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to jobs in ordnance factory must read

इस विभाग से जुड़े लोगों के लिए खुला नौकरियों का पिटारा, 2668 पदों के लिए होंगी नियुक्तियां

Sat, 15 Sep 2018 03:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 03:10 PM IST
सार

- कानपुर समेत देश भर की निर्माणियों में 2668 नियुक्तियों की प्रक्रिया फिर शुरू होगी
- ओएफआरसी ने सभी निर्माणियों को 31 अगस्त को जारी किया निर्देश

विज्ञापन
news related to jobs in ordnance factory must read
डेमो पिक

विस्तार

आयुध निर्माणियों में नौकरी करने की सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीते कई सालों से यहां रुकी पड़ी भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। यूपी के कानपुर समेत देश भर की निर्माणियों में 2668 नियुक्ति प्रक्रिया को आर्डनेंस फैक्ट्री रिक्वपमेंट सेल (ओएफआरसी) ने हरी झंडी दे दी है। ऐसे में निर्माणियों के अस्तित्व को लेकर चल रही तमाम आशंकाओं पर भी रोक लग गई है। हालांकि यह सभी नियुक्तियां क्लोथिंग ग्रुप की निर्माणियों को छोड़कर की जा रही हैं। इस संबंध में 31 अगस्त को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


 

news related to jobs in ordnance factory must read
डेमो पिक

शहर में आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी), फील्डगन, लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) इंजीनियरिंग क्षेत्र की निर्माणियां हैं। यहां पर तकनीक स्टाफ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इन इकाइयों में तोप, रिवाल्वर, मशीनगन आदि बनाए जाते हैं। वहीं, ओईएफ और ओपीएफ क्लोथिंग ग्रुप की इकाइयां हैं। यहां कपड़े और चमड़े से जुड़े उत्पाद जैसे पैराशूट, जूता, टेंट आदि बनाए जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि इन सभी निर्माणियों में बीते कई साल से नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं, जबकि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

news related to jobs in ordnance factory must read
डेमो पिक
इसके अलावा निर्माणियों में नए-नए उत्पाद निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में तकनीक में दक्ष युवाओं की आवश्यकता है। सूत्रों ने बताया कि कानपुर समेत पूरे देश की निर्माणियों में लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया लटकी पड़ी थी। कई निर्माणियों के रिजल्ट कुछ कारणों से रोककर रखे गए थे। इसी में ओएफसी में 400 नियुक्तियां भी रुकी पड़ी थी। अब इन सभी नियुक्तियों को खोल दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed