{"_id":"5dde76318ebc3e54c979a9d0","slug":"newborn-girl-dead-body-found-in-garbage-dump-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: मंदिर के पास कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार: मंदिर के पास कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव
Wed, 27 Nov 2019 07:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कंपिल कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी में स्थित खेत में लगे कूड़े के ढेर में बुधवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। मोहल्ले में स्थित मंदिर के पास खाली खेत है। इसमें लोग कूड़ा डालते हैं।
बुधवार को महिलाएं कूड़ा डालने गई थीं तभी उनकी नजर कूड़े के ढेर पर पड़े नवजात बच्ची के शव पर पड़ी। शोरशराबे पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। लेकिन नवजात शव के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

एक वर्ष पूर्व भी मिला था नवजात बच्ची का शव
नगर के रुदायन रोड पर प्राथमिक विद्यालय पट्टी मदारी के पास एक वर्ष पूर्व सिरिंज के डब्बे में एक नवजात बच्ची का शव सड़क किनारे रखा मिला था। कुछ ही कदमों की दूरी पर एक अवैध नर्सिंग होम था। ग्रामीणों ने जब संचालक से जानकारी की थी तो वह मारपीट पर आमादा हो गया था।
जब मामला मीडिया में आया। तब जाकर अधिकारियों ने संज्ञान लिया था। नर्सिंग होम संचालक अपने को एमबीबीएस बताता था। अधिकारियों की जांच में वह हाईस्कूल भी पास नहीं निकला था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद विवेचना के नाम पर पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। आरोपी वर्तमान में रुदायन रोड पर अन्य किसी नाम से अवैध नर्सिंग होम चला रहा है।