{"_id":"66d16d2df384257b9702debf","slug":"newborn-baby-thrown-in-bushes-seriously-injured-couple-said-god-fulfilled-their-wish-of-having-a-son-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका…गंभीर घायल, दंपती बोला- भगवान ने बेटे की चाहत पूरी कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका…गंभीर घायल, दंपती बोला- भगवान ने बेटे की चाहत पूरी कर दी
Fri, 30 Aug 2024 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:30 PM IST
सार
Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने नवजात को जन्म देकर झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह शौच क्रिया को निकले युवक ने रोने की आवाज सुनी, तो उसे उठा लाया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राठ के सीएचसी में भर्ती नवजात शिशु
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है। यही हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह देखने को मिला। यहां एक कलयुगी मां नवजात को जन्म देने के बाद मरने के लिए नदी किनारे झाड़ियों में फेंक आई। शौच को जा रहा युवक उसे घर ले आया। इसके बाद में उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खेड़ा गांव निवासी रामसनेही रैकवार ने बताया कि सुबह छह बजे गांव के बाहर नदी किनारे शौच करने गए थे। तभी झाड़ियों से शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो नवजात नाल सहित पड़ा था। जिसके शरीर में कांटे लगे थे। पत्थर से नाल काटकर शिशु को घर ले गए। बताया कि शरीर में कांटे एवं पीछे चोट होने के कारण अपनी पत्नी अनीता के साथ सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दंपती ने बताया कि उन्हें नौ बेटियां हैं। बेटे की चाहत थी, जिसे भगवान ने पूरा कर दिया। रामसनेही का कहना है कि यदि प्रशासन उससे शिशु ले लेगा, तो वह परिवार सहित कोई भी आत्मघाती कदम उठा लेंगे। फिलहाल अभी तक शिशु को फेंकने वालों का कोई पता नहीं चला है। डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिशु की हालत सही है। चाइल्ड लाइन सहित प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन