फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new water saving machine for car and bike wash

बाइक-कार धुल जाएगी, पानी नहीं होगा खर्च, कुछ ऐसी है यह मशीन

Fri, 22 Nov 2019 05:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Nov 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
new water saving machine for car and bike wash
पानी की मशीन - फोटो : अमर उजाला

पानी की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अगर हम अभी से सजग नहीं हुए तो आने वाले समय में हम पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस जाएंगे। कानपुर के अहिबरन सिंह को शायद इसका आभास हो गया है। इसलिए उन्होंने एक ऐसी मशीन बनाई है, जो पानी की एक-एक बूंद बचाएगी। 

विज्ञापन


तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद अहिबरन सिंह ने वोगा सेवर नामक मशीन को बनाने में सफलता पाई, जो 100 प्रतिशत पानी बचाती है। वह इस मशीन का ट्रायल अपने कारखाने में हर रोज करते हैं। कचड़े से भरा काला पानी भी इस मशीन से रिसाइकल होने के बाद बिल्कुल साफ-सुथरा होकर बाहर निकलता है। हालांकि यह पानी पीने योग्य नहीं होता, लेकिन इस पानी से वाहनों के पुर्जे आसानी से धुले जा सकते हैं। अपने इस अाविष्कार के बारे में अहिबरन बताते हैं कि साल 2015 में उन्होंने इस वोगा सेवर (वाश विदाउट वाटर लॉस) मशीन को बनाना शुरू किया था। वाटर रिसाइकलिंग मशीन को बनाने में एक लाख से ज्यादा का खर्च आया।

विज्ञापन


गाड़ियों की धुलाई के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

गुजैनी के रहने वाले अहिबरन सिंह वर्मा ने बताया कि सर्विस स्टेशनों पर बिना पानी बर्बाद किए कार और बाइक की धुलाई की जा सकती है। इससे जमीन में पानी का लेवल बढ़ेगा और ग्लोबल वार्मिंग घटेगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन का कॉपी राइट कराया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वोगा सेवर कैसे करती है पानी को साफ

वाटर रिसाइकलिंग मशीन ‘वोगा सेवर’ कचड़े युक्त (जला डीजल, मिट्टी का तेल) काले पानी को कुछ ही मिनटों में रिफाइंड कर देती है। पानी-तेल को अलग-अलग कर साफ करने के बाद टोटी के जरिए बाहर फेंक देती है। अहिबरन का दावा है कि इस मशीन से  100  फीसद जल प्रदूषण को रोका जा सकेगा। मिट्टी के तेल से मशीनों के गंदे पुर्जे साफ करने के बाद पानी और मिट्टी का तेल अलग किया जा सकता है। इसमें मेंटिनेंस चार्ज बिल्कुल भी नहीं आता। एक साल पुराना गंदा पानी भी यह ऑटोमैटिक मशीन साफ कर देती है। इस मशीन के द्वारा खर्च किया हुआ पानी फिर से वापस आ जाता है। इस मशीन से गंगा प्रदूषण को आसानी से रोका जा सकेगा। इस मशीन का नाम उसके द्वारा होने वाले कामों की वजह से‘वोगा सेवर’ रखा गया है। इससे केवल पानी ही नहीं खर्च हुए तेल को भी बचाया जा सकता है।

क्या है वोगा (WOGA) का मतलब 

W-पानी बचाने के लिए हजारों बार पानी का रिसाइकिलिंग (वाटर सेवर रिसाइकिलिंग आफ वाटर थाउजेंड्स आफ टाइम)
O- 100 फीसद सफाई तेल की बचत (ऑइल सेवर 100% सेविंग आफ क्लिनिंग ऑयल) 
G- तेल गंगा के जल में मिश्रित नहीं होगा (गंगा सेवर! ऑयल विल बी नाट मिक्ड इन गंगा वाटर) 
A- वातावरण के लिए लाभदायक (एयर सेवर! एटमॉसफियर इको) 


कितने में मिलेगी यह मशीन

यह मशीन फैक्ट्रियों, घरों और ऑटोमोबाइल के काम की है। छोटी मशीन बेंच वर्क के लिए 60 हजार रुपये और कार, ट्रक, बाइक की धुलाई के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये में तैयार हो जाएगी। छोटी मशीन का साइज 4 बाई 2.5 और ऊंचाई दो फीट रहेगा। बड़ी मशीन के लिए साइज 10 बाई 6 साइज है और ऊंचाई चार फीट है। छोटी मशीन पानी सहित 50 किलोग्राम वजन की है, जिसमें चार सौ लीटर पानी होता है। बड़ी मशीन लगभग दो सौ किलोग्राम की है, जिसमें तीन हजार लीटर पानी आता है। बड़ी मशीन में 2.2 किलोवाट की मोटर लगी है। साथ ही एक मोटर 1.5 एचपी की है जो नीचे से पानी उठाकर सिस्टम में देती है। आधा-आधा हार्स पॉवर की मोटर प्रेशर स्प्रे के लिए लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed