फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New twist in the fake gang Misdeed story: Woman now files Misdeed complaint against Instagram lover

फर्जी गैंगरेप की कहानी का नया मोड़: अब महिला ने इंस्टाग्राम प्रेमी पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
सार

Banda News: महिला ने प्रेमी के खिलाफ मोर्चा खोला। शादी का झांसा, दुष्कर्म और धमकी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
New twist in the fake gang Misdeed story: Woman now files Misdeed complaint against Instagram lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और नौ वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चर्चा में आई झांसी की महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को पुलिस जांच में पूर्व शिकायत फर्जी पाए जाने के बाद रविवार को महिला ने अपने कथित प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी देने और जेवर व नकदी हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की निवासी 30 वर्षीय महिला ने नरैनी कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि करीब दो माह पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से नरैनी निवासी शिंकू उर्फ राजेंद्र त्रिपाठी से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फोन पर नियमित संपर्क होने लगा। महिला का आरोप है कि चार जून को प्रेमी ने उसे फोन कर बांदा बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ बांदा पहुंची और युवक के बताए स्थान पर गई। जहां से प्रेमी शिंकू उसे नरैनी नहर के किनारे स्थित एक कमरे में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके सोने-चांदी के जेवर, सात हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी अपने कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं, पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा गया।

 
विज्ञापन

दबाव में दर्ज कराई थी सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी का एक व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में उसने उसे धमकाते हुए अपने विरोधियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण वह आरोपी के कहने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और चार लोगों के खिलाफ शिकायत दे दी। मीडिया के सामने भी उसने वही आरोप दोहराए।
विज्ञापन

नई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच के बाद बताया था कि महिला द्वारा लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और शिकायत प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुई थी। अब महिला की नई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed