फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   New shop was to be inaugurated, thieves inaugurated it, absconded with the goods, police is checking CCTV

Fatehpur: नई दुकान का होना था उद्घाटन, चोरों ने कर दिया शुभारंभ...माल लेकर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Sun, 05 Nov 2023 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Nov 2023 02:21 PM IST
सार

Fatehpur News: प्रभारी थानाध्यक्ष यशकरन सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
New shop was to be inaugurated, thieves inaugurated it, absconded with the goods, police is checking CCTV
इसी दुकान से हुई है चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर कस्बे में एक दुकान से शटर तोड़कर करीब 70 हजार का माल पार कर दिया। शनिवार को दुकान का उद्धाटन होना था। उद्धाटन से पहले चोरों ने माल पार कर दिया। पीड़ित ने थरियांव थाना में तहरीर दी है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घुरी बुजुर्ग निवासी अनिल मौर्य आंबापुर कस्बे में किराना की दुकान खोली थी। इसकी रविवार को हवन-पूजन के बाद शुरुवात करनी थी। देर रात दुकानदार खागा से थोक सामान लाकर दुकान में भरा। दुकान से करीब 10 बजे वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन

सुबह दुकान पंहुचा तो, दुकान का सामान अस्त-व्यस्त देखा। दुकानदार के साले ननका मौर्य ने बताया कि शटर को इस तरह से खोला है कि बाहर से समझ नहीं आ रहा है। चोरों ने दूसरी चाभी से ताला खोला है। चोरी के बाद उसी चाबी से बंद करके चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी के मदद से चोरों का पता लग सकता है
उसने आगे बताया कि आस पास सीसीटीवी के मदद से चोरों का पता लग सकता है। पीडित ने थरियांव में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष यशकरन सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed