फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new kit will show the level of antibodies in the body

राहत भरी खबर: शरीर में एंटीबॉडी का स्तर बताएगी नई किट, तुरंत आएगा परिणाम, महीने भर में बाजार में होगी उपलब्ध

Thu, 27 May 2021 11:01 AM IST
शिखा पांडेय शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 May 2021 11:01 AM IST
सार

प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने बताया कि डीएसटी के सहयोग से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू ने एंटीबॉडी किट डेवलप की है। इस किट को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
new kit will show the level of antibodies in the body
प्रोफेसर आशुतोष शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। अब शरीर में एंटीबॉडी का पता किट से तुरंत लग जाएगा। अभी एंटीबॉडी की जानकारी के लिए महंगा टेस्ट कराना पड़ता है और परिणाम आने में भी देरी लगती है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सेक्रेटरी और आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने बताया कि डीएसटी के सहयोग से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू ने एंटीबॉडी किट डेवलप की है।
विज्ञापन


इस किट को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि किट का निर्माण शुरू हो गया है और महीने भर के भीतर यह मार्केट में भी उपलब्ध होगी। प्रोफेसर शर्मा कहते हैं कि कोरोना से बचने के लिए एंटीबॉडी का मजबूत होना काफी जरूरी है।
विज्ञापन


आपके शरीर में जितने ज्यादा प्रतिशत में एंटीबॉडी होंगी, उतनी ही तेजी से आप रोगों से लड़ सकेंगे। अभी भी एंटीबॉडी के लिए साढ़े पांच सौ रुपये में टेस्ट होता है। इस टेस्ट की रिपोर्ट आने में कम से कम 24 घंटे का समय लगता है। ऐसे में डीएसटी ने बंगलूरू के इंस्टीट्यूट को किट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। यह किट कम कीमत में उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि कीमत का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के डबल म्युटेंट का पता लगाएगी किट
प्रोफेसर शर्मा कहते हैं तिरुवनंतपुरम के श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के साथ मिलकर आरटीपीसीआर किट को एडवांस करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यह किट कोरोना वायरस के डबल म्युटेंट का भी पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक जो किट मौजूद हैं, उनमें कई बार रिपोर्ट निगेटिव आती है जबकि मरीज में कोविड के सभी लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed