फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New Kanpur City Project will be developed with Rs 300 crores, Rs 150 crores approved by the government

Kanpur: 300 करोड़ से विकसित होगी न्यू कानपुर सिटी योजना, शासन की ओर से 150 करोड़ स्वीकृत, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 09 Dec 2023 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 09:58 AM IST
सार

Kanpur News: केडीए बोर्ड छह पहले से ही न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुका है। केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य ने बताया कि इस धनराशि और शासन से मिल रहे 200 करोड़ में से डेढ़ सौ करोड़ रुपये से न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए काश्तकारों से जमीन खरीदी जाएगी।

विज्ञापन
New Kanpur City Project will be developed with Rs 300 crores, Rs 150 crores approved by the government
न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 28 साल से बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी और बिनगवां योजना विकसित करने के लिए शासन ने केडीए को 200 करोड़ रुपये जारी कर दिए। शासन ने पहली बार इस तरह धन आवंटित किया है। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण अफसरों ने इस धनराशि से जल्द से जल्द योजना को मूर्तरूप देने का फैसला लिया।

विज्ञापन

नए साल की शुरुआत में ही काश्तकारों से जमीन की खरीदारी शुरू करने का दावा भी किया। करीब एक साल में योजना विकसित होते ही इसमें लोगों का आशियाने का सपना पूरा होगा। स्कूल, कालेज, निजी अस्पताल, मॉल आदि व्यवसायिक प्लॉट भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन

शासन को 726 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था
केडीए ने एक साल पहले मैनावती मार्ग और कल्याणपुर-सिंहपुर मार्ग के मध्य स्थित सिंहपुर, हिंदूपुर, गंगपुर चकबदा सहित चार गांव में न्यू कानपुर सिटी योजना और पांडु नदी के पास बिनगवां आवासीय योजना विकसित करने को काश्तकारों से जमीन खरीदने के लिए शासन को 726 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन ने इसे खारिज कर दिया था।

दोनों योजनाओं के लिए 200 करोड़ जारी किए
दोबारा शोधित प्रस्ताव भेजा गया। शासन ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शहरों का समग्र एवं समुचित विकास के क्रियान्वयन के लिए 7 दिसंबर को प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए विकास प्राधिकरण को इन दोनों योजनाओं के लिए 200 करोड़ जारी किए। शुक्रवार को वहां से धन भेजने के लिए खाते का जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन

153 हेक्टेयर की योजना, बोर्ड भी कर चुका है 150 करोड़ रुपये स्वीकृत
केडीए बोर्ड छह पहले से ही न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुका है। केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य ने बताया कि इस धनराशि और शासन से मिल रहे 200 करोड़ में से डेढ़ सौ करोड़ रुपये से न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए काश्तकारों से जमीन खरीदी जाएगी। 153 हेक्टेयर की इस योजना में से 54 हेक्टेयर जमीन केडीए की है। शासन से मिले शेष 50 करोड़ से बिनगवां योजना विकसित होगी।

व्यवसायिक उपयोग के लिए भी जमीन आवंटित की जाएगी
केडीए के अधिकारियों के अनुसार न्यू कानपुर सिटी योजना और बिनगवां योजना विकसित होने से शहरवासियों का आशियाने का सपना पूरा होने के साथ ही व्यवसायिक उपयोग के लिए भी जमीन आवंटित की जाएगी। इन योजनाओं में सभी वर्गों के लिए आवासीय, व्यवसायिक, शैक्षणिक, चिकित्सीय, पार्क आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

  • 153 हेक्टेयर - न्यू कानपुर सिटी योजना का क्षेत्रफल
  • 54 हेक्टेयर - केडीए की जमीन
  • 600 करोड़ - योजना की लागत
  • 300 करोड़ - उपलब्ध होने वाला धन

न्यू कानपुर सिटी और बिनगवां योजना के लिए शासन से धन जारी हो गया है। न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए डेढ़ सौ काश्तकार सहमति दे चुके हैं। इससे ज्यादा ने केडीए को जमीन खरीदते समय सहमति देने का आश्वासन दिया है। सहमति दे चुके काश्तकारों से शीघ्र ही जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। विकास कार्य कराकर प्लाट आवंटित किए जाएंगे। -शत्रोहन वैश्य, सचिव, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed