{"_id":"5c76a6babdec2273ed39c8b1","slug":"neighbors-thrown-acid-on-five-people-of-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली सी बात पर हुआ विवाद, पड़ोसी ने एक परिवार के पांच लोगों पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली सी बात पर हुआ विवाद, पड़ोसी ने एक परिवार के पांच लोगों पर फेंका तेजाब
Wed, 27 Feb 2019 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उरई (जालौन) जिले में मामूली सी बात पर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष का आरोप है कि शराब के नशे में पड़ोसी ने उसके परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इससे परिवार के पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद दबिश देकर आरोपी पड़ोसी को भी पकड़ लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी नूर खां का आरोप है कि पड़ोसी राजेश कुमार उसके दरवाजे के पास आया और गाली गलौज करने लगा। जब नूर खां की पत्नी रुखसाना (55) ने इसका विरोध किया तो राजेश सोनी व उसकी पत्नी नीता ने लाठी डंडों से उसके घरवालों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसी बीच राजेश पत्नी रुखसाना और ताई नशीमन (60), बेटियां रेशमा (17), कशिश (10) के अलावा ताई के बेटे बाबू खां(20) पर तेजाब फेंक दिया। इससे घरवालों में चीख-पुकार मच गई।

मामला बिगड़ते देख राजेश मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में राजेश को भी पकड़ लिया गया। बाबू खां को झांसी रेफर किया गया है। कोतवाल का कहना है कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं, आरोपी भी हिरासत में है। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन