फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence in treatment led to death, will have to pay Rs 14 lakh

Kanpur News: इलाज में लापरवाही से गई जान, चुकाने होंगे 14 लाख

Tue, 26 May 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment led to death, will have to pay Rs 14 lakh
कानपुर। इलाज में लापरवाही से पूरे शरीर में कैंसर फैल जाने से महिला की मौत के मामले में उपभोक्ता आयोग ने हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर व बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से इलाज में खर्च हुए 65 हजार रुपये मृतका के पति को देने का आदेश दिया है। साथ ही क्षतिपूर्ति के लिए सात लाख रुपये वाद दाखिल करने की तारीख से भुगतान की तारीख तक सात प्रतिशत ब्याज के साथ देने होंगे। 20 हजार रुपये वाद व्यय भी अदा करना होगा। कुल रकम करीब 14 लाख रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


महाराजपुर के डोमनपुर निवासी अशोक कुमार सविता ने पत्नी बबली को विनोबानगर स्थित जैन हॉस्पिटल में डॉ. रचना जैन को दिखाया। डॉ. रचना के कहने पर लालबंगला स्थित लालबंगला डायग्नोस्टिक सेंटर से बबली का अल्ट्रासाउंड करवाया। अल्ट्रासाउंड देखकर डॉ. रचना ने गर्भाशय के साथ ट्यूमर जुड़े होने की बात बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के 15 हजार रुपये जमा करवाए और 2400 रुपये की अन्य जांचें करवाईं। नौ अगस्त 2014 को ऑपरेशन कर बबली का ट्यूमर और गर्भाशय दोनों निकाल दिया गया और डिस्चार्ज कर दिया गया। फिर भी बबली की परेशानी व पेट दर्द खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस पर डॉ. रचना ने माधवी हॉस्पिटल की डॉ. माधवी को दिखाने की सलाह दी। डॉ. माधवी ने जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में दिखाने की सलाह दी। बबली कई दिनों तक हैलट में भर्ती रहीं। तीन जनवरी 2015 को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सही ढंग से ऑपरेशन न किए जाने के कारण कैंसर पूरे शरीर में फैल गया है। बबली की 10 फरवरी 2015 को मौत हो गई थी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अशोक ने जैन हॉस्पिटल के संचालक, लालबंगला डायग्नोस्टिक सेंटर और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं.लि. की लखनऊ स्थित गोल मार्केट शाखा प्रबंधक के खिलाफ 24 मार्च 2015 को परिवाद दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed