फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   negligence in the care of motijheel

आलीशान पिकनिक स्पॉट की देखभाल में अफसरों की ‘काहिली उजागर’

Sat, 22 Apr 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
negligence in the care of motijheel
इस तरह सूख गई कानपुर की मोतीझील
कानपुर शहर के सबसे आलीशान पिकनिक स्पॉट मोतीझील की दोनों झीलें सूखने के पीछे नगर निगम अफसरों की काहिली सामने आई है। झीलों में पानी जाने के लिए जलनिगम ने लोअर गंगा कैनाल से मोतीझील होते हुए बेनाझावर वॉटर वर्क्स तक जाने वाली पाइप लाइन में वॉल्व लगाए थे। इससे दोनों झीलों को कनेक्ट किया गया था, ताकि समय-समय पर इन वॉल्वों को ढीला कर जरूरत के हिसाब से मोतीझील में पानी भरा जा सके।
विज्ञापन


नगर निगम के अफसर जुलाई 2016 से वॉल्व ढीला कराकर झीलों में पानी भी नहीं भरवा सके। खास बात यह कि नगर निगम मुख्यालय और नगर आयुक्त का बंगला भी मोतीझील में ही है फिर भी सब आंखें मूंदे रहे। ‘अमर उजाला’ में ‘अफसरों ने ही सुखा डाली मोतीझील’ खबर छपते ही शुक्रवार को वहां लगे पाइप लाइन का वॉल्व खोला गया और स्वरूप नगर की तरफ स्थित झील में पानी भरवाया जाना लगा। 
विज्ञापन


लोअर गंगा कैनाल, पनकी से पहले मोतीझील की दोनों झीलों में पानी भरा जाता था और वहां से पानी बेनाझावर वाटर वर्क्स जाता था। जलनिगम ने जलापूर्ति परियोजना के तहत इस नहर के साथ ही मोतीझील में भी पाइप डाल दिए। पिछले साल जुलाई से इन्हीं पाइपों से नहर से बेनाझाबर में पानी जाने लगा। जलनिगम ने शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट मोतीझील में पानी भरने के लिए पाइपों में वाल्व लगा दिए, परंतु नगर निगम के लापरवाह अफसरों ने इन वाल्वों को कभी नहीं खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नतीजतन अशोक नगर तरफ की झील सूख गई और स्वरूप नगर तरफ की झील में पानी कम होने से मछलियां मरने लगीं थीं। शुक्रवार को सुबह उद्यान अधीक्षक वीके सिंह मोतीझील पहुंचे और उन्होंने वॉल्व की चूड़ी ढीली कराईं। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह घोर लापरवाही है। उद्यान अधीक्षक और जलकल महाप्रबंधक से बात करता हूं। दोनों झीलों में पानी भरा जाएगा। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed