{"_id":"68126d7c7cdd87e0db000810","slug":"neglect-eos-inspection-of-water-coolers-showed-everything-to-be-cool-kanpur-news-c-216-1-etw1002-124635-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी: ईओ ने वाटर कूलरों के \nनिरीक्षण में दिखाया सब कूल-कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी: ईओ ने वाटर कूलरों के निरीक्षण में दिखाया सब कूल-कूल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर से निकलते गर्म पानी से प्यास बुझाने को मजबूर तीमारदार।
- फोटो : जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर से निकलते गर्म पानी से प्यास बुझाने को मजबूर तीमारदार।
इटावा। नगर पालिका की ओर से शहर के सभी वाटर कूलरों से ठंडे पानी के सेवाएं शुरू करने का दावा किया जा रहा है। सोमवार को ईओ ने निरीक्षण करके सभी वाटर कूलर ओके होने की भी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी थी, लेकिन पड़ताल में बुधवार को कई जगह वाटर कूलर बंद मिले।
ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में घुसते ही लगे नगर पालिका के वाटर कूलर को चेक किया था। इसमें से ठंडा पानी आने की रिपोर्ट भी भेजी थी। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने दोपहर 01:20 पर इस वाटर कूलर की स्थिति देखी तो इसमें से गर्म पानी निकल रहा था। गर्म पानी होने की वजह से मरीज और उनके तीमारदार बाहर दुकानों से पानी खरीदने को मजबूर हो रहे।
शहर के सूतमील के पास रणवीर नगर में भी वाटर कूलर लगा है। इसमें भी ठंडा पानी आने का दावा नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है, लेकिन टीम ने बुधवार दोपहर लगभग 01:14 पर देखा तो वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा है। गर्म पानी आने की वजह से राहगीर वाटर कूलर के पानी में हाथ लगाकर आगे बढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के अधिकांश वाटर कूलरों को जाकर स्वयं चेक किया था। कई वाटर कूलर कर्मचारियों से भी चेक करके रिपोर्ट मांगी गई थी। उस समय सभी काम कर रहे थे। उनमें फिर कोई तकनीकी दिक्कत आ गई है तो उन्हें सही कराकर फिर व्यवस्थित किया जाएगा।
- विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ