फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nazul property case, Who all are behind the attempt to occupy, police will seek answers from Avnish Dixhit

नजूल संपत्ति मामला: कब्जे के प्रयास के पीछे कौन-कौन, अवनीश से जवाब जानेगी पुलिस…250 सवालों की लिस्ट तैयार

Thu, 15 Aug 2024 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

Kanpur News: नजूल संपत्ति मामले में पुलिस अवनीश को धन, बल मुहैया कराने वालों के साथ ही उसके करोड़पति बनने का राज भी जानना चाहती है। इसके चलते रिमांड पर लिए गए अवनीश दीक्षित के लिए पुलिस ने 250 सवालों की लिस्ट तैयार की है।

विज्ञापन
Nazul property case, Who all are behind the attempt to occupy, police will seek answers from Avnish Dixhit
अवनीश दीक्षित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल गए अवनीश दीक्षित को 10 दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस विवेचना को कैसे-कैसे आगे बढ़ाएगी, इसकी शुरुआत गुरुवार से हो जाएगी। पुलिस की कई टीमें अवनीश दीक्षित से अलग-अलग सवाल जवाब करेंगी। करीब 250 सवालों की फेहरिस्त तैयार है। इन सवालों के माध्यम से जानने की कोशिश होगी कि आखिर इस खेल में पर्दे के पीछे कौन है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सवालों के माध्यम से अवनीश, उसके खानदान के बारे में, उसकी पत्नी, दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदेश्वर एसोसिएट्स और नगर निगम में काम करने वाली कंपनी के बारे में सवाल-जवाब किए जाएंगे। बैंक खातों और ट्रांजेक्शन को लेकर भी सवाल होंगे। अवनीश की जिले से बाहर बनाई गई संपत्तियों को लेकर भी पूछताछ होगी। वहीं अवनीश और संजय दीक्षित दो नामों का इस्तेमाल कैसे, क्यों और कहां-कहां किया गया, इसका भी जवाब पुलिस ढूंढेगी।

विज्ञापन

कुछ प्रमुख सवाल

  • बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स नगर निगम में कब पंजीकृत हुई, श्रम विभाग और नगर निगम के प्रमाणित दस्तावेज।
  • किसको-किसको काम पर रखा गया और क्या काम लिया।
  • ईपीएफओ का पैसा जिन 450 लोगों के खाते में जाता रहा, उनका आधार और एड्रेस कहां मिलेगा।
  • नाला सफाई में जो सिल्ट हटाई जाती है, उसमें किन वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था, भुगतान कैसे होता था।
विज्ञापन

औरैया, कानपुर देहात और फतेहपुर लेकर जाएगी टीम
अवनीश दीक्षित की गैर जिलों में संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए टीम उसे औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर, झांसी आदि स्थानों पर भी ले जा सकती है। इसके अलावा उसका मोबाइल बरामद कराने के लिए एक बार उसे टीम उसके किदवई नगर स्थित घर पर भी लेकर जाएगी।

विज्ञापन

हरेंद्र से कैसे संपर्क हुआ, जमीन का एग्रीमेंट कैसे हुआ जैसे सवाल सुन अवनीश की हवाइयां उड़ीं
रिमांड के पहले दिन लूट का माल बरामद करने के बाद पुलिस अवनीश को कैंट थाने ले गई। वहां मुख्य विवेचक कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला के साथ एसआईटी टीम, क्राइम ब्रांच, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने 250 से ज्यादा सवालों के डोजियर लेकर पूछताछ शुरू की। पहले दिन पुलिस ने 100 महत्वपूर्ण सवालों को छांटा। इस सवालों में हरेंद्र मसीह से कैसे संपर्क हुआ।

कई सवालों पर चुप्पी साधी
क्या डील तय हुई, गैंग में किन-किन लोगों को प्रलोभन देकर शामिल किया गया, फिर नजूल की भूमि का एग्रीमेंट कैसे हुआ, हरेंद्र मसीह के खाते में जमा की गई 25 लाख की रकम कहां से आई और किसने दी आदि सवाल सुनकर पहले तो अवनीश घबराया। इसके बाद कुछ सवालों के जवाब भी दिए और कई पर चुप्पी साध गया।

अवनीश से पूछताछ के लिए सवाल तैयार किए गए हैं। उसी के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी और उसकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसी आधार पर विवेचना और जांचों को आगे बढ़ाया जाएगा।  -हरीश चंदर, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed