फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nazul property case, 25 thousand bounty vasoolee bandar arrested, police was looking for him in many cases

नजूल संपत्ति मामला: 25 हजार का इनामी 'वसूली बंदर' दिल्ली से गिरफ्तार, बलवा समेत कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

Sat, 17 Aug 2024 11:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Aug 2024 11:36 AM IST
सार

Kanpur News: सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में फरार 25 हजार के इनामी मनोज यादव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बलवा व हत्या का प्रयास समेत कई मामलों में आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Nazul property case, 25 thousand bounty vasoolee bandar arrested, police was looking for him in many cases
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के कोतवाली में दर्ज मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी व प्रेस क्लब कानपुर के कनिष्ठ उपाध्यक्ष रहे मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर को कानपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मनोज पर जमीन कब्जाने के प्रयास के अलावा सचेंडी, बादशाहीनाका, नजीराबाद, फीलखाना, कोतवाली में विभिन्न गंभीर धाराओं में आठ मामले दर्ज है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोगों को धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

हालसी रोड निवासी शशी सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनके बेटे मोहित सैनी ने साल 2007 में पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव और उसके साथियों के खिलाफ डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोर्ट में गवाही होनी है, लेकिन मनोज यादव, उसका भाई विनोद गवाही न देने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश दीक्षित के दबाव में कार्रवाई नहीं करती थी पुलिस
मनोज और विनोद ने चार साथियों के साथ 2 जनवरी 2024 को उनके घर में घुसकर मारपीट, बवाल करते हुए जान से मारने की कोशिश की थी। इसके पहले भी आरोपियों ने कई बार उन लोगों के साथ मारपीट की थी लेकिन हर बार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी।

बंदर और अवनीश की सदस्यता निलंबित कर दी थी
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बादशाहीनाका पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में इस्तेमाल हुए तमंचे के साथ बंदर को गिरफ्तार किया है। बता दें, मामले में फरार होने के बाद पुलिस के इनाम घोषित करने के चलते प्रेस क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी ने आम सभा बुलाकर बंदर और अवनीश की सदस्यता निलंबित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed