फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nawab Singh Yadav, The secret will be revealed through DNA sample, sample of the teenager was also taken

Nawab Singh Yadav: डीएनए सैंपल से खुलेगा राज, किशोरी का भी लिया गया नमूना, आज जमानत अर्जी पर सुनवाई

Sat, 17 Aug 2024 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Aug 2024 03:10 PM IST
सार

Kanpur News: अदालत के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक डॉक्टर ने जिला जेल पहुंचकर आरोपी नवाब सिंह के शरीर से खून का नमूना लिया। स्वास्थ्य विभाग के जानकारों के मुताबिक डीएनए की जांच के लिए पांच एमएल खून का सैंपल लिया जाता है।

विज्ञापन
Nawab Singh Yadav, The secret will be revealed through DNA sample, sample of the teenager was also taken
kannauj case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में कॉलेज में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को डीएनए सैंपल लिया गया। कोर्ट के पूछने पर खुद आरोपित ने भी इसकी रजामंदी दी थी। देर शाम मेडिकल टीम ने जिला जेल पहुंचकर आरोपी का नमूना इकट्ठा किया। आरोपी की जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके वकीलों की ओर से जमानत के लिए डाली गई अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई की गई। इस दौरान आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की जानकारी पुलिस ने दी। आरोपी के वकील शिव कुमार ने इस पर आपत्ति जताते हुए एक दिन की मोहलत मांगी है। इसी के तहत जमानत पर सुनवाई शनिवार को होगी।

विज्ञापन



इसी बीच आरोपी के डीएनए के लिए पुलिस की ओर से पेश की गई अर्जी पर आरोपी पक्ष के वकील ने आरोपी से भी उसकी रजामंदी लेने को कहा। इस पर उसे जिला जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई में शामिल किया गया। अदालत के पूछते ही उसने डीएनए जांच के लिए अपनी हामी भर दी। उसके बाद सीएमओ की ओर से गठित मेडिकल टीम ने जिला जेल पहुंचकर आरोपी के डीएनए की जांच के लिए उसका खून का नमूना लिया।

डीएनए की जांच के लिए किशोरी का भी लिया गया नमूना
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के आरोपों की पुष्टि के लिए उसकी भी डीएनए जांच होगी। शुक्रवार की शाम उसे भी जिला अस्पताल ले जाकर उसके खून का नमूना लिया गया है। उसे पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को उससे दूर रखा गया। कोई उसके करीब न पहुंचे इसके लिए जिला अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वह करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में रही। इस दौरान उसके माता-पिता भी उसके साथ रहे।

विज्ञापन

किशोरी के आरोप के आधार पर आरोपी के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्रवाई के तहत उसकी डीएनए जांच कराई जानी है। इसी कड़ी में अदालत से मंजूरी लेकर मेडिकल टीम ने आरोपी का सैंपल लिया है। नियम के तहत पीड़िता के डीएनए की भी जांच होनी है, इसीलिए शुक्रवार को ही उसके भी खून का सैंपल लिया गया है। इस प्रकरण में फरार चल रही आरोपी महिला की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।  -अमित कुमार आनंद, एसपी कन्नौज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed