{"_id":"5f88a1278ebc3e9bde7bd4fe","slug":"navratra-kanpur-news-knp5887282188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर फूल कारोबार बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर फूल कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन
फूल की दुकान में माला देखता ग्राहक।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना आपदा में फूल कारोबार को बेहद नुकसान हुआ है। पूजा स्थलों के बंद होने से इस कारोबार से जुड़े लोग बेहद परेशान हैं। इस व्यवसाय को अनलॉक में कुछ सहारा जरूर मिला है, नवरात्र में फूल कारोबारी व्यापार बढ़ने की उम्मीद लगाए हैं।
लॉकडाउन से पहले अकबरपुर में फूल कारोबार सुदृढ़ था। कारोबारियों की मानें तो हर दिन छह से सात क्विंटल फूल की बिक्री होती थी। आमदनी अच्छी हो जाती थी। कोरोना काल में धार्मिक स्थल भी बंद होने पर फूल कारोबार धड़ाम हो गया। फूल कारोबार से जुड़े परिवारों पर इसका असर पड़ा है। जानकार बताते हैं कि एक कारोबारी हर दिन एक से दो क्विंटल माला बेच लेता था, लेकिन अब घटकर दस से बीस किलो प्रतिदिन माला की बिक्री पर आ गया है। इससे लागत भी नहीं निकल रही है। 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रही है। मंदिरों में साफ-सफाई शुरू हो गई है तो सजावट का काम शुरू हो गया है। त्योहारी माह में फूल कारोबार चलेगा। इसकी उम्मीद कारोबारी लगाए हैं। कुछ दुकानदारों ने व्यापार बढ़ाने के लिए फूल दुकान में ही नवरात्र पर सजावट व देवी श्रंगार के सामान का स्टाक किया है।
अकबरपुर के संजू कहते हैं कि कानपुर की नौबस्ता मंडी से फूल आता है। फूल महंगा है, लेकिन ग्राहकों के नहीं आने से फूल बिक्री धड़ाम है। नवरात्र पर फूल बिक्री बढने की उम्मीद है। रमाकांत ने बताया कि मुश्किल से दस से पंद्रह किलो फूल बिक्री हो रही है। लागत नहीं निकल रही। आदि शक्ति की कृपा से कारोबार पटरी पर उतरेगा इसकी उम्मीद है। सत्यनारायण ने बताया कि नवरात्र के लिए शृंगार, चुनरी, चूड़ी आदि का स्टाक किया है। विष्णु कहते हैं कि फूल ज्यादा समय तक नहीं टिकता है। नवरात्र पर फूल कारोबार बढ़ेगा इसकी आस है।