फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2018: नौका पर सवार होकर आएंगी मां, भक्तों के कंधे पर विदा होंगी

Sun, 07 Oct 2018 01:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 01:22 PM IST
सार

- शारदीय नवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू

विज्ञापन
Navaratri 2018 know the Method of Worship
डेमो पिक
शारदीय नवरात्र की शुरुआत दस अक्तूबर को चित्रा नक्षत्र में होगी। इस बार मातारानी नौका पर सवार होकर आएंगी। वहीं, नवरात्र का समापन 18 अक्तूबर को होगा। मां भक्तों के कंधे पर विदा होंगी। महामहोपाध्याय आदित्य पांडेय का कहना है कि यह बड़ा ही शुभ मौका है।
Navaratri 2018 know the Method of Worship
डेमो पिक
देवी भगवत पुराण के अनुसार जब मां का आगमन नौका से होता है तो वह भक्तों की सभी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। भक्त को सभी कष्टों के समुद्र से बाहर निकालतीं हैं। नवरात्र में मातारानी का विधि-विधान से पूजन अर्चन करने वाले भक्तों को पुण्य फल की प्राप्ति होगी। 

इन मंदिरों में उमड़ेंगे भक्त 

Navaratri 2018 know the Method of Worship
डेमो पिक
नवरात्र में कानपुर के बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी देवी मंदिर, जूही स्थित बारादेवी मंदिर, किदवईनगर स्थित जंगली देवी मंदिर, शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया, बंगाली मोहाल स्थित काली देवी मंदिर और हटिया स्थित बुद्धादेवी मंदिर में भक्त पूजन-अर्चन को उमड़ेंगे। इसके अलावा चकेरी में काली मठिया मंदिर और गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य कई मंदिरों में भी मातारानी का पूजन-अर्चन होगा। नवरात्र के लिए इन मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंग समाज की पूजा सप्तमी से शुरू होगी

Navaratri 2018 know the Method of Worship
डेमो पिक
बंग समाज 15 अक्तूबर को सप्तमी से मइया की पूजा-अर्चना शुरू करेगा। यह पूजा नवमी तक चलेगी। इन तीन दिनों तक मातारानी की पूजा के साथ धार्मिक आयोजन भी होंगे। इसके बाद मां की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा। 
विज्ञापन

एक नजर नवरात्र की प्रमुख तिथियों पर 

Navaratri 2018 know the Method of Worship
डेमो पिक
10 अक्तूबर- शारदीय नवरात्र शुरू
17 अक्तूबर - अष्टमी तिथि पर मां महागौरी का पूजन
18 अक्तूबर - महानवमी पूजा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed