{"_id":"5d2786858ebc3e6d1971a4a8","slug":"national-women-commission-member-visited-kanpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों के खाने में निकला पत्थर का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों के खाने में निकला पत्थर का टुकड़ा
Fri, 12 Jul 2019 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। महिला बंदियों को मिली रही सुविधाओं के साथ ही उनके वाद निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पाठशाला, रसोई घर, महिला, शौचालय और पेयजल व्यवस्था देखी।
बंदियों को दिए जाने वाले भोजन को खुद खाकर देखा। पालक की सब्जी में पत्थर निकलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय और बाल गृह पहुंची। महिला शरणालय के शौचालय में सफाई के निर्देश दिए।
बाल गृह में बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था कराने को कहा। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, जेल अधीक्षक आशीष तिवारी, उप जेल अधीक्षक, धीरज सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार, अधीक्षक बालगृह मिथलेश पाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।