फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National Powerlifting Championship started, mentally handicapped players showed their strength

Kanpur: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 27 Feb 2024 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Feb 2024 02:13 PM IST
सार

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय मैं राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू हुई, जिसमें मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पहले सत्र में खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में अपना जोर दिखाया।

विज्ञापन
National Powerlifting Championship started, mentally handicapped players showed their strength
स्पेशल ओलंपिक भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वाधान में मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों की राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रारंभ हुई। इसमें पहले दिन सुबह के सत्र में छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। स्पेशल ओलंपिक भारत की प्रतियोगिता में कुल 19 प्रदेशों से ढाई सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के माध्यम से विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी अमेरिका में होने वाली इंटरनेशनल स्पेशल ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। सरकार के माध्यम से कैंप लगाकर ऐसे बच्चों को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य बनाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार जहां पैरा ओलिंपिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में डेडलिफ्ट और पावरलिफ्ट में हिस्सा लिया
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से चार खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं। जिसमें एक कानपुर के कुश चतुर्वेदी भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने भी मंगलवार को पहले सत्र के खेल में डेडलिफ्ट और पावरलिफ्ट में हिस्सा लिया। कुश प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रीष्मकालीन ओलंपिक ओलंपिक की तैयारी भी कर रहे हैं, जो इस वर्ष के अंत में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed