{"_id":"5b758ed542c7927bea2a1636","slug":"national-mourning-for-seven-days-on-demise-of-bharat-ratna-atal-bihari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शोकः सात दिन झुका रहेगा तिरंगा, बंद रहेंगे ये संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शोकः सात दिन झुका रहेगा तिरंगा, बंद रहेंगे ये संस्थान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश-विदेश से शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। वाजपेयी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 16 अगस्त से 22 अगस्त तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झुका रहेगा। अटल बिहारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।
राष्ट्रीय शोक पर बंद रहेंगे ये संस्थान
सरकारी दफ्तर, कॉलेज, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। स्कूलों में 22 अगस्त तक शोक दिवस रहेगा। इस दौरान स्कूलों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई भी हर्षोल्लास का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय शोक और इसके नियम
प्रमुख सचिव ने जारी किया पत्र
जब किसी नेता, गणमान्य शख्स का निधन हो जाता है जिन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया हो तब राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय शोक उस महान शख्सियत के मृत्यु पर संवेदना, दुख प्रकट करने का एक तरीका है। राष्ट्रीय शोक कितने दिनों की हो इसका निर्णय सरकार करती है। अब तक की परंपरा को देखें तो राष्ट्रीय शोक एक दिन से लेकर सात दिनों तक देखा गया है।
राष्ट्रीय शोक के नियम
- राष्ट्रीय शोक के दौरान देशभर में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है जहां इसे नियमित फहराया जाता है।
- राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।
- राष्ट्रीय शोक में सरकारी कार्यालय और कॉलेज (सरकार के निर्णय पर) बंद रखा जाता है।
- सरकारी कार्यों और समारोह और छोटे-बड़े उत्सव को रद्द कर दिया जाता है।
- दूरदर्शन और आकाशवाणी पर शोक के धुन बजाए जाते हैं।