{"_id":"600d450ecc3b95530c24bd74","slug":"national-girl-child-day-2021-high-school-topper-become-dm-and-sp-of-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021: हाईस्कूल की टॉपर एक दिन की डीएम और एसपी बनीं, चार्ज लेते ही अधिकारियों से किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021: हाईस्कूल की टॉपर एक दिन की डीएम और एसपी बनीं, चार्ज लेते ही अधिकारियों से किए सवाल
Sun, 24 Jan 2021 03:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jan 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों से सवाल करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर रविवार को फतेहपुर जिले में हाईस्कूल की टॉपर भानवी द्विवेदी एक दिन की डीएम और हिमांशी विश्कर्मा पुलिस अधीक्षक बनीं। बालिकाओं ने सीडीओ सत्य प्रकाश से रैन बसेरों में साफ-सफाई का हिसाब लिया।
सीडीओ ने बताया कि सफाई कर्मियों का रोस्टर बना कर काम कराया जा रहा है। आवास के बारे में पूछा तो बताया कि जरूरतमंद 18 हजार लोगों को आवास दिया गया है। छात्राओं ने पेंशन के बारे में समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी मांगी।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि तीसरी किश्त दी जा चुकी है। प्रोबेशन अधिकारी से पूछा कि महिलाओं को पेंशन किस प्रकार दी जा रही है। प्रोबेशन अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के जरिये पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
गरीब छात्रों की पढ़ाई की जानकारी भी मांगी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नौंवी से लेकर पीएचडी तक के छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जा रही है। छात्राओं ने लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में पूछा तो सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने बताया कि प्रतिमाह बेरोजगारों को एक हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक बनीं हिमांशी द्विवेदी ने पुलिस से महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में सवाल पूछे।