फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   national birds killed in chitrakut

यहां ‘राष्ट्रीय पक्षी’ के साथ किया जाता है कुछ ऐसा, जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 17 May 2017 12:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 May 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
national birds killed in chitrakut
जहरीला दाना खिलाकर मार दिए गए 6 मोर
राष्ट्रीय पक्षी मोर यूं तो संरक्षित श्रेणी का पक्षी है लेकिन, कुछ लोग निजी स्वार्थ के चक्कर में मोर का शिकार करने जैसे गंभीर जुर्म से बाज नहीं अा रहे। ऐसा ही कुछ चित्रकूट जिले के कर्वी में देखने को मिला। यहां जो भी हुआ वो देखकर सभी के होश उड़ गए। बाग में एक साथ 6 मोरों की लाशें पड़ी मिलीं। वहीं एक मोर तड़पता हुआ दिखा दिया जिसे इलाज के लिए वेटनरी हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन


मोरों की हत्या का यह पहला मामला नही है एेसी घटना कई बार हो चुकी हैं। अफसाोस ‌क‌ि बात है ‌राष्ट्रीय पक्षी के संरक्षण को लेकर न तो पुलिस ठोस कदम उठा रही है न ही वन विभाग। चित्रकूट कर्वी कोतवाली अंतर्गत कपसेठी में एक बार फिर राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने अाया है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के शिकारियों द्वारा विषैले दाने खिलाकर एक साथ 7 मोरों के शिकार की कोशिश हुई। जहरीले दाने खाने से 6 मोरों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को किसी तरह बचा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है क‌ि मोरों को जहरीला दाना खिलाकर यहां हर रोज हत्यायें की जा रही हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरों के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर घटना स्थल पर पहुंचे वन विभाग के आलाधिकारी जांच में जुटे हैं। पता चला है श‌िकार‌ी मोर पंखों की तस्करी के लिए इन्हें मारे डाल रहे हैं। गांव वालों ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बताये हैं उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed