फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naseemuddin siddiqui says earthquake will come if i open my mouth

नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- 'सब राज खोल दूंगा तो दुनिया में भूचाल आ जाएगा'

Thu, 11 May 2017 05:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 May 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
naseemuddin siddiqui says earthquake will come if i open my mouth
मायावती के साथ नसीमुद्दीन सिद्दीकी
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भूचाल लाने की बात कही। लखनऊ में सिद्दकी बोले सब राज खोल दूंगा तो दुनिया में भूचाल आ जाएगा लेकिन सारे खुलासे अभी नहीं करूंगा। एएनआई के एक ट्वीट से यह मालूम चला है कि बसपा के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ये बाते कही हैं।
विज्ञापन


 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें नसीमुद्दीन सिद्दकी को बसपा महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद सिद्दकी ने कहा था तथ्यहीन और अनर्गल आरोपों के आधार पर उन्हें निष्कासित किया गया है, दरअसल वे सभी आरोप मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा के ऊपर साबित करेंगे। बुधवार को इस संबंध में उन्होंने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा था गुरुवार को वे लखनऊ में मीडिया के समक्ष प्रमाण के साथ मायावती एंड कंपनी पर सभी आरोप साबित करेंगे। लेकिन आज ही एएनआई के इस ट्वीट से नजर आ रहा है कि सिद्दकी फिलहाल कोई जुबानी बम नहीं फोड़ने वाले। 

विज्ञापन


सिद्दकी के निष्कासन के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि नसीमुद्दीन सिद्दकी लंबे वक्त तक बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे है इसलिए वे उनका कोई खास राज जानते हैं। इसकी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। फिलहाल इस ट्वीट से लग रहा है कि सिद्दीकी अभी और वक्त लेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

पार्टी से निकाले जाने के बाद सिद्दीकी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कही थी ये खास बातें...

  1. मैंने मायावती से कहा कि जिन कांशीराव ने पार्टी की नींव रखी, जिन्होंने आपको राजनीति सिखाई, उनके बारे में आपने गलत बोला. ये कार्यकर्ताओं को अच्छा नहीं लगा. इस पर मायावती ने कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही करूंगी. 
  2. चुनावों में हार के बारे में पूछा तो मैंने मायावती को घोषणापत्र जारी करने की सलाह दी थी
  3. हार का एक कारण मैंने उन्हें बताया था कि आपने मंच से किसी प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांगा
  4. मैंने यह भी कहा कि आप लोगों से मिलती नहीं है, आपको लोगों से मिलना चाहिए
  5. आपकी सुरक्षा का मैंने हमेशा ख्याल रखा, लेकिन जो अब हो रहा है वो कभी नहीं हुआ
  6. आप पैन, घड़ी सब रखवा लेती हैं, सतीश चंद्र मिश्रा की गाड़ी के लिए तुरंत गेट खुल जाता
  7. तलाशी हो रही है तो सबकी होनी चाहिए. मायावती नेताओं में भेदभाव करती हैं
  8. मुझसे 50 करोड़ की मांग की गई
  9. मायावती के अब राज्यसभा की सांसद बनने के भी लाले
  10. मायावती खुद चाहती हैं कि पार्टी खत्म हो जाए ताकि कोई और पार्टी में खड़ा न हो पाए
  11. मायावती नहीं चाहतीं कि कोई और दलित चेहरा सीएम बने
  12. मुझे गलती बताए बिना सजा सुना दी गई
  13. मायावती ने मेरा पक्ष सुने बिना ही सजा सुना दी
  14. मैंने कौन सी पार्टी विरोधी गतिविधियां की बताओ तो सही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed