फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naseemuddin Siddiqui expresses regret over medical college

मेडिकल कॉलेज को बदहाल बताकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जताया अफसोस, कही ये बातें

Sun, 09 Jun 2019 10:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Naseemuddin Siddiqui expresses regret over medical college
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
पूर्व काबीना मंत्री और विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर अफसोस जताया है। कहा है कि उनके मंत्रित्व काल में स्वीकृत और बनाया गया मेडिकल कॉलेज प्रदेश सरकारों की अनदेखी का शिकार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधान परिषद में उठाया जाएगा। चित्रकूटधाम मंडल और अन्य समस्याओं पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को शाम अपने दो दिवसीय भ्रमण पर बांदाआए सिद्दीकी मेडिकल कॉलेज गए। मरीजों से हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इतना शानदार मेडिकल कॉलेज भवन नहीं है। यहां लाखों रुपये के कीमती उपकरण डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अभाव में कमरों में बंद है। डॉक्टरों का जबरदस्त अभाव है। पिछली सपा सरकार ने भी डॉक्टरों के सभी पद भरने पर तवज्जो नहीं दी। वर्तमान भाजपा सरकार में भी मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से सेवाएं नहीं दे पा रहा। इस मेडिकल कॉलेज से न सिर्फ बांदा बल्कि चित्रकूटधाम मंडल और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कई जनपदों के मरीज लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि मंडल में पेयजल संकट भी गहरा रहा है। उनके मंत्रित्व काल में चिल्ला घाट यमुना नदी से पाइप लाइन के जरिए बांदा शहर को पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिली थी और काम हुआ था। लेकिन यह अब तक सुचारू ढंग से चालू नहीं हो सकी। अवैध खनन और केन नदी की जलधारा में छेड़छाड़ से पेयजल संकट और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed