फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naseem Solanki is more powerful than Irfan Kanpurs second Muslim woman MLA, Mustafa seen in his fathers style

UP: इरफान से नसीम सोलंकी ज्यादा सशक्त, कानपुर की दूसरी मुस्लिम महिला विधायक, पिता के अंदाज में नजर आए मुस्तफा

Sun, 24 Nov 2024 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Nov 2024 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: नामांकन हो या चुनावी बैठक हर जगह नसीम के आंसू छलके। मतदाताओं के मन में वह सहानुभूति जगाने में सफल रहीं। 275 बूथों पर हुए मतदान में नसीम को 52.49 फीसदी (69666) वोट मिले। वहीं, सुरेश को 45.90 फीसदी यानी 61037 वोट ही पा सके।

विज्ञापन
Naseem Solanki is more powerful than Irfan Kanpurs second Muslim woman MLA, Mustafa seen in his fathers style
नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ उपचुनाव में पति इरफान सोलंकी से ज्यादा सशक्त नसीम सोलंकी निकलीं। इस सीट पर सपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। ब्राह्मण चेहरे के रूप में सुरेश अवस्थी को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने दांव खेला था, लेकिन नसीम सोलंकी से 8629 वोटों से हार गए। इससे पहले इरफान ने सुरेश को 5826 वोटों से हराया था। सुरेश के राजनैतिक कॅरियर की बात करें तो यह विधायक पद के चुनाव में सुरेश की तीसरी हार है। वह आर्यनगर से एक बार और सीसामऊ से दो बार चुनाव हारे हैं।

विज्ञापन

परमट में रहने वाले सुरेश अवस्थी 2017 में विधानसभी चुनाव में सीसामऊ सीट से लड़े थे। तब, इरफान इस सीट से विधायक थे और चुनाव में दूसरी बार सपा की ओर से दावेदारी कर रहे थे। भाजपा ने इरफान की काट के रूप में युवा ब्राह्मण चेहरे के रूप में सुरेश पर दांव लगाया था। इरफान को 47.35 फीसदी यानी 73030 वोट मिले। वहीं, सुरेश अवस्थी को 43.58 फीसदी यानी 67204 वोट मिले। इरफान ने सुरेश को 3.77 फीसदी यानी 5826 वोट से हराया।

विज्ञापन

नसीम के आंसुओं का रहा है असर
इस बार भाजपा को उम्मीद थी कि सुरेश उस अंतर को पाट कर भाजपा की जीत का सूखा खत्म कर लेंगे। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ। नामांकन हो या चुनावी बैठक हर जगह नसीम के आंसू छलके। मतदाताओं के मन में वह सहानुभूति जगाने में सफल रहीं। 275 बूथों पर हुए मतदान में नसीम को 52.49 फीसदी (69666) वोट मिले। वहीं, सुरेश को 45.90 फीसदी यानी 61037 वोट ही पा सके। माना जा रहा है कि नसीम के आंसुओं का असर रहा है कि उन्होंने सुरेश को 8629 वोटों से हरा दिया।

नसीम बनीं शहर की दूसरी मुस्लिम महिला विधायक
सीसामऊ उपचुनाव में भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों से हराने वाली सपा की नसीम सोलंकी शहर की दूसरी मुस्लिम महिला विधायक बन गईं हैं। वर्ष 1989 में रेशमा आरिफ विधायक चुनीं गईं थीं। रेशमा के पति आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल हैं, वह शहर के सांसद भी रह चुके हैं। रेशमा ने जनता दल के टिकट पर आर्यनगर से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बेहद करीबी मुकाबले में इंडियन मुस्लिम यूनियन लीग के उम्मीदवार को 439 वोटों से हराया था। शहर में कम वोटों से हुई जीत में यह तीसरे स्थान पर मानी जाती है।

विज्ञापन

घरेलू महिला हैं नसीम
पूर्व विधायक मरहूम हाजी मुश्ताक सोलंकी की 43 वर्षीय बहू नसीम घरेलू महिला हैं। नामांकन के दस्तावेजों के मुताबिक वह साक्षर हैं, हालांकि उनकी शिक्षा घर पर ही हुई है। पति भले आपराधिक मामले में महाराजगंज जेल में सजा काट रहे हैं लेकिन नसीम के नाम पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। गोल्ड और गन की शौकीन नसीम के पास सोने के 150 ग्राम के आभूषण और एक किलो चांदी है। उनके पास रिवॉल्वर भी है। नव निर्वाचित विधायक आठ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास दो फ्लैट और आवासीय बिल्डिंग हैं। आय का स्रोत व्यापार है। एक बेटा मुस्तफा और दो बेटियां जहारा और जामिया हैं।

नसीम बोलीं- सीसामऊ मेरा परिवार, पूरा साथ दिया
सीसामऊ मेरा परिवार है। मेरा हर तरह से पूरा साथ दिया। आज उप चुनाव में जो जीत मिली है, उसमें जनता का पूरा सहयोग है। रविवार को सबसे पहले क्षेत्र में जाकर जनता से ही मिलूंगी। यह बातें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने सीसामऊ सीट पर चुनाव जीतने के बाद मीडिया से कहीं। उन्होंने जीत के लिए सबसे पहले अल्लाह का शुक्रिया किया। जनता का शुक्रिया, जिन्होंने लाठियां खाकर, दर्द झेलकर वोट किया। सीसामऊ के लोगों ने उनके पति का साथ नहीं छोड़ा।

जुड़ेंगे तो जीतेंगे ज्यादा कारगर
उन्होंने उन पर विश्वास जताया है, अब क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य कराने हैं। रविवार को पति से मिलने के लिए महराजगंज जाएंगे। उनके मुताबिक बंटेंगे तो कटेंगे के मुकाबले जुड़ेंगे तो जीतेंगे ज्यादा कारगर साबित हुआ है। घर, परिवार, रिश्तेदारों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बहुत सहयोग किया। पति इरफान उनके लिए हमेशा विधायक रहेंगे। उनसे ही सब कुछ सीखा है। जीत के बाद वनखंडेश्वर मंदिर में दर्शन करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बोलीं की उन्हें बाबा का आशीर्वाद मिला है। जनता चाहेगी तो बिल्कुल जाएंगे।

इरफान बोले- आइये विधायक जी हम आपका स्वागत करेंगे
गल्ला मंडी में सीसामऊ उप चुनाव की जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी ने पहला फोन अपने पति इरफान सोलंकी का रिसीव किया। पत्नी की जीत की खबर पाकर पूर्व विधायक इरफान सोलंकी खुशी से रो पड़े, उनका गला भर्रा गया। फिर जज्बात को काबू करके हंसे और कहा कि आइये विधायक जी हम आपका स्वागत करेंगे। विधायक नसीम सोलंकी ने बताया कि वह रविवार को महाराजगंज जेल जाकर अपने पति से मिलेंगी। वह तड़के महाराजगंज के लिए रवाना हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीती हैं लेकिन उनके विधायक तो इरफान सोलंकी ही हैं।

पिता के अंदाज में नजर आए मुस्तफा
सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का बेटे मुस्तफा सोलंकी शनिवार को नौबस्ता गल्ला मंडी में पिता इरफान सोलंकी के अंदाज में नजर आए। मुस्तफा से जब सपा की जीत के संबंध में सवाल किया गया तो उसका कहना था कि यह सीसामऊ की जनता की जीत है। उन्होंने ही पार्टी को जीत दिलाने में पूरा सहयोग किया। मतदाताओं ने लाठियां खाईं और पोलिंग सेंटर पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया। इस जीत से काफी खुशी हो रही है। रविवार को पिता से मिलने जाएंगे। सोमवार को अजमेर शरीफ जाने की तैयारी है। चारों ओर से फोन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed