फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh Agrawal said Opposition will have to face consequences of the comment on PM's mother in the elections

UP: नरेश अग्रवाल बोले- प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी का परिणाम विपक्ष को चुनाव में भोगना होगा

Sat, 30 Aug 2025 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Aug 2025 11:03 PM IST
सार

पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका देश की मजबूत अर्थव्यवस्था को स्वीकार नहीं कर पा रहा।

विज्ञापन
Naresh Agrawal said Opposition will have to face consequences of the comment on PM's mother in the elections
पत्रकारों से बात करते नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि बिहार में प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। इस टिप्पणी का परिणाम चुनाव में विपक्ष को भोगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरा स्थान पाने जा रहा है। अमेरिका को शायद यह स्वीकार नहीं है। इसीलिए अमेरिका ने भारत का उच्चतम श्रेणी टैक्स के देशों में रखा है।
विज्ञापन


वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा का लाभ देश को मिलेगा। जापान ने भारत में निवेश की शुरूआत की है। अन्य देश भी भारत में निवेश करेंगे। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। बिहार में कांग्रेस नेताओं की प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी की उन्होंने निंदा की।
विज्ञापन


प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार चुनाव जल्द कराना चाहती है। इसके पीछे मंशा यह है कि पंचायत राज व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो। साथ ही पंचायतें शक्ति शाली बनें और ज्यादा विकास कार्य करा सकें। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था के मामले में पूरे देश में अव्वल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णो देवी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई आपदाओं पर उन्होंने शोक जताया और कहा कि राज्य सरकारों को खुले दिल से पीड़ितों की मदद करना चाहिए। नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर दोहराया कि जिले में विकास कार्याें में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिले प्रदेश में विकसित जिलों में पहले नंबर पर रहेगा। पत्रकारवार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।


मीडिया को नहीं, समस्या हो तो जिलाध्यक्ष को बताएं
बीते दिनों सोशल मीडिया पर पार्टी से जुड़े लोगों के बीच घमासान पर नरेश अग्रवाल ने भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े लोगाें या कार्यकर्ताओं को कोई समस्या हो ताे इसे मीडिया या सोशल मीडिया में रखने की जगह जिलाध्यक्ष को बताएं। जिलाध्यक्ष खुद कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भी इसी तरह की नसीहत जनप्रतिनिधियों को दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed