फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh Aggarwal targeted Indi alliance in workers conference

नरेश अग्रवाल बोले: बदलाव यह होता है, अब पूछा जाता है हिंदू वोट किधर जा रहा

Wed, 01 May 2024 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 May 2024 07:36 PM IST
सार

Hardoi News: माधौगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास पीएम पद के लिए न नाम न चेहरा है। 

विज्ञापन
Naresh Aggarwal targeted Indi alliance in workers conference
माधौगंज के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभिवादन करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, साथ में एमएलसी अशोक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज कस्बे के एक महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। पिछले 10 वर्ष में हुए बदलावों पर उन्होंने कहा कि पहले पूछा जाता था कि मुस्लिम वोट किधर जा रहा लेकिन अब सवाल होता है कि हिंदू वोट किसके साथ जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि इंडी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए न तो कोई नाम है और न चेहरा।

विज्ञापन


माधौगंज में आयोजित सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले जनता के बीच बेनकाब हो गए हैं। जो लोग राम का अपमान करते हैं। वह वह देश का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग इंडी गठबंधन के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।
विज्ञापन


आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। गरीबों का हक छीनने वाले लोग अब जेल में हैं। सम्मेलन के दौरान 100 लोगों को भाजपा में शामिल करने का दावा किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को एमएलसी अशोक अग्रवाल जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला और पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नवल माहेश्वरी, मनीष रावत, विनोद राठौर आदि मौजूद रहे। बांसा के प्रधान संपूर्णानंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed