{"_id":"5cb09bcabdec2214161d6dc1","slug":"naraesh-agrawal-targets-sp-bsp-and-congress-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरेश ने मुकर्रर की विपक्ष के सफाये की तारीख, बोले- प्रधानमंत्री आएंगे विपक्षी उखड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश ने मुकर्रर की विपक्ष के सफाये की तारीख, बोले- प्रधानमंत्री आएंगे विपक्षी उखड़ जाएंगे
Fri, 12 Apr 2019 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि गुरुवार को पश्चिम से मतदान होने के साथ ही नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा चलने लगी है। चौथे चरण में 29 अप्रैल तक यह पछुआ हवा तूफान में बदल जाएगी। शुक्रवार को नरेश अग्रवाल ने हरदोई जिले में मलिहामऊ और पचकोहरा में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी सिफारिश पर हरदोई और मिश्रिख से प्रत्याशी घोषित किए हैं। ऐसे में कहीं न कहीं उनकी साख भी दांव पर है। कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों से नेता बनता है, किसी खास बिरादरी में पैदा होकर कोई नेता नहीं बनता। उन्होंने कहा कि जनपद में तो एक परंपरा चल गई है कि खुद को बड़ा साबित करने के लिए हर विपक्षी नरेश के लिए अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर देते हैं।

नरेश ने कहा कि 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई आएंगे
अग्रवाल ने कहा कि फिर से मोदी सरकार बनने पर वह गेहूं का समर्थन मूल्य ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल तक दिलवाने की सिफारिश करेंगे। नरेश अग्रवाल ने कहा कि 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरदोई आएंगे और उसी दिन सारे विपक्षी उखड़ जाएंगे। सपा प्रत्याशी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि मलिहामऊ के आसपास के 12 गांवों के नाम भी वह नहीं बता पाएंगी।