फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Naked body of girl found in farm in Farrukhabad, fear of murder after rape

फर्रुखाबाद: खेत में मिला युवती का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका 

Wed, 11 May 2022 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 01:17 PM IST
सार

कंपिल थाना क्षेत्र में एक युवती का निर्वस्त्र शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कप मच गया। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। युवती के कमर से नीचे का हिस्सा जंगली जानवर नोंच कर खा गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की दी है। 

विज्ञापन
Naked body of girl found in farm in Farrukhabad, fear of murder after rape
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में एक युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। शव तीन-चार दिन पुराना है, जिससे बदबू आने लगी थी।  मिली जानकारी के अनुसार गांव बिराहिमपुर निवासी भूरे खेत में सुबह गांव के बच्चे गए थे। वहां उन्होंने एक युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा देखा। 

विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने गांव में जाकर दी, जिस पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने वहां छानबीन कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी दी कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। उसके कमर से नीचे के हिस्से को जंगली जानवर नोंच कर खा गए हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। यही नहीं, कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed