फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nadvi says about triple talaq

तीन तलाक पर सरकार को दखल का हक नहींः नदवी

Mon, 24 Apr 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
nadvi says about triple talaq
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसन नदवी
मुसलमानों की सर्वोच्च संस्था आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसन नदवी का कहना है कि तलाक का मामला शरीअत के हुक्म से ही चलेगा। इसमें सरकार या अन्य किसी संस्था को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। बोर्ड एक झटके में तीन तलाक के खिलाफ है। तीन तलाक एक बार में न दिया जाए।
विज्ञापन


रविवार को कानपुर में एक प्रेसवार्ता में नदवी ने कहा कि बोर्ड तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मई से होने वाली सुनवाई में पुरजोर तरीके से पक्ष रखेगा। उन्होंने तलाकशुदा महिलाओं को गुजाराभत्ता देने के लिए बैतुलमाल (वित्त कोष) कायम करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। शहर की आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल की तरफ से इस संबंध में बोर्ड को पत्र भेजा गया था। दूसरी ओर एक बार में तीन तलाक के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी हिंद की 15 दिवसीय जागरूकता मुहिम कानपुर में शुरू हो गई। यह मुहिम 23 अप्रैल से सात मई तक चलेगी। 
विज्ञापन


जमात-ए-इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैयद सहादत उल्ला हुसैन ने रविवार को यहां बताया कि मुहिम के तहत जमात-ए-इस्लामी से जुड़े बुद्धिजीवी और उलेमा मुसलमानों को एक बार में तीन तलाक के नुकसान बताएंगे। साथ ही यह बताया जाएगा कि अगर किसी ने अपनी बीवी को गुस्से में आकर तीन तलाक दिया तो उसका मुस्लिम समाज से बहिष्कार कर दिया जाएगा। इस मुद्द् पर मुसलमानों को जागरूक भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed